युवराज सिंह के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं करीना कपूर, F1 Grand Prix 2023 की प्रैक्टिस रेस में हुए शामिल

F1 Grand Prix 2023 : युवराज ने ब्लैक ट्रैक पैंट, सनग्लासेज और स्नीकर्स के साथ व्हाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहना हुआ है, तो वहीं करीना ने बेज और ब्राउन कलर के स्लीवलेस टॉप के बैगी पैंट के साथ पेयर किया.

Updated: May 28, 2023, 5:31 PM IST

F1 Grand Prix 2023 : बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों मोनाको में पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह के साथ एफ1 ग्रैंड प्रिक्स 2023 (F1 Grand Prix) के ट्रेनिंग सेशन में भाग ले रही है. सोशल मीडिया पर करीना और युवराज की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें दोनों एक साथ चिल करते दिखाई दे रहे हैं. युवराज और करीना बेहद अच्छे दोस्त हैं और 28 मई को मोनाको F1 ग्रैंड प्रिक्स में दोनों को साथ देखा गया. सामने आई तस्वीरों में करीना और युवराज को ग्राउंड के पास देखा जा सकता है, साथ ही दोनों ने एक साथ खाना भी खाया. करीना भी युवराज के साथ फोटो के लिए पोज देती नजर आईं.

युवराज ने ब्लैक ट्रैक पैंट, सनग्लासेज और स्नीकर्स के साथ व्हाइट ओवरसाइज्ड टी-शर्ट पहना हुआ है, तो वहीं करीना ने बेज और ब्राउन कलर के स्लीवलेस टॉप के बैगी पैंट के साथ पेयर किया. करीना के एक फैनपेज द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में एफ-1 रेसिंग कार और खिलाड़ी के साथ पोज देते देखा गया. अगली तस्वीर में वो बालकनी से शहर को निहारती देखी जा सकती हैं. उनके साथ युवराज सिंह भी नजर आ रहे हैं. पिछले हफ्ते करीना कपूर खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘द क्रू’ की टीम में शामिल हुई थीं, जिसमें गोवा में को-स्टार कृति सेनन और तब्बू के साथ नजर आईं.

तीनों एक्ट्रेसेस पहली बार किसी फिल्म में एक साथ नजर आएंगी. उम्मीद जताई जा रही हैं कि ‘द क्रू’ में दिलजीत दोसांझ भी हो सकते हैं. हाल ही में कृति को दुबई में IIFA अवार्ड्स 2023 में भाग लेते देखा गया. जहां तक ‘​​बेबो’ के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात है, तो करीना कपूर इस साल अपनी ओटीटी शुरुआत सुजॉय घोष द्वारा निर्देशित नेटफ्लिक्स फिल्म के साथ करने के लिए पूरी तरह तैयार है, जो जापानी थ्रिलर नॉवेल भक्ति एक्स पर आधारित है. करीना, हंसल मेहता की अगली फिल्म में भी दिखाई देंगी.

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.