By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kargil Vijay Diwas 2022 Here Are Some Of The Bollywood Songs Remembering Brave Soldiers Of India
Kargil Vijay Diwas: देशभक्ति की भावना से लबरेज हैं ये मशहूर बॉलीवुड गाने, वीरों की याद दिला देंगे
Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के खास मौके पर देशभक्ति से भर देंगे ये बॉलीवुड के गाने.
Kargil Vijay Diwas Patriotic Songs: भारत के लिए 26 जुलाई बेहद खास दिनों में से एक है. इस दिन भारत ने कारगिल की लड़ाई में पाकिस्तान को धुल चटाई थी. भारत इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाता है. कारगिल की विजय गाथा केवल इतिहास के पन्नों में ही नहीं बल्कि भारतीय संगीत में भी देखने को मिलती है. जी हां देशभक्ति के मामले में बॉलीवुड भी कभी पीछे नहीं रहा है. देशभक्ति को लेकर बॉलीवुड में न केवल शानदार फिल्में बन चुकी हैं बल्कि कुछ ऐसे शानदार गाने भी हैं जिन्हें एक बार सुनने के बाद हर एक भारतीय में देशभक्ति की भावना जाग उठती है. कारगिल विजय दिवस पर आज पर आपको उन्हीं गानों से रूबरू करवाते हैं.
1. ‘मैं लड़ जावा’
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के कई गाने हैं, लेकिन ‘मैं लड़ जावा’ गाना आपके अंदर देशभक्ति के प्रति एक अलग ही उत्साह भर देगा.
2. ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’
‘ऐ मेरे वतन के लोगों’…लता मंगेशकर द्वारा गाया गया ये गाना वाकई वीरों की कुर्बानी और उनकी जांबाजी की याद दिलाता है. इस गाने को देश भक्ति का एंथम कहें तो गलत नहीं होगा.
3. दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए
1986 में आई फिल्म ‘कर्मा’ का गाना ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए’ वो गाना है जो हर भारतवासी ने मन में देश और इसके वीर जवानों के लिए अलग ही सम्मान भर देता है. इस गाने को कविता कृष्णमूर्ति और मोहम्मद अजीज ने गाया है.
4. ऐ वतन-वतन मेरे आवाद रहे तब
आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ का गाना ऐ वतन भी देशभक्ति से भरा हुआ है. म्यूजिक शंकर एहसान लॉय का है, वहीं सुनिधि चौहान ने इसे अपनी आवाज दी है. इसे बेहद ही खूबसूरत तरीके से पेश किया गया है.
5. तेरी मिट्टी
अक्षय कुमार की फिल्म ‘केसरी’ का गाना तेरी मिट्टी पूरी तरह से देशभक्ति से भरा है. इस गाने को प्लेबैक सिंगर बी प्राक से गाया है. इस गाने को सुनकर आपकी आंखों भी आंसू जरुर आ जाएंगे.
6. मां तुझे सलाम
साल 2002 में आई सनी देओल की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ सुनते ही आपके अंदर एक उत्साह भर जाता है। गाने का म्यूजिक और खुद ही शंकर महादेवन ने गाया था
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें