By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Karisma Kapoor Has Every Reason To Look Scared In This Pic With A Cheetah
Throwback Photo: शूटिंग के दौरान जब करिश्मा कपूर की जीप पर चढ़ गया था चीता, ऐसी हो गई थी एक्ट्रेस की हालत
तस्वीर में हम करिश्मा को चीते के बगल में खड़े देख सकते हैं.
मुंबई: अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने शुक्रवार को अपने पुराने दिनों को याद करते हुए एक वाकया साझा किया कि कैसे उन्होंने चीते के साथ शूटिंग की थी. करिश्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म की एक तस्वीर पोस्ट की. तस्वीर में हम करिश्मा को चीते के बगल में खड़े देख सकते हैं.
उन्होंने लिखा, “यह कंप्यूटर से बनाया हुआ नहीं है, न ही यह वीएफएक्स है और यह वास्तव में मैं ही हूं एक खूबसूरत चीते के साथ. और हां यह अनुभव एक ही वक्त में मंत्रमुग्ध करने वाला और डरावना दोनों था.” इतना ही नहीं करिश्मा ने अपने प्रशंसकों से फिल्म का अनुमान लगाने के लिए भी कहा. उन्होंने यह भी संकेत दिया कि फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी.
अभिनेत्री ने पोस्ट में आगे लिखा, “फिल्म का अनुमान लगाए हैशटैगफ्लैशबैकफ्राइडे, संकेत- फिल्म की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में हुई थी.” नेटिजेंस के अनुसार, यह फिल्म करिश्मा और गोविंदा स्टारर ‘शिकारी’ है, जो साल 2000 में रिलीज हुई थी. करिश्मा कपूर की यह फोटो खूब वायरल हो रही है. फोटो को एक लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. फैन्स उनकी फोटो पर खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं.
Also Read:
-
बेडरूम नहीं खुले में फिल्माया था 'सुहागरात' का ये गाना, डायरेक्टर से हो गई थी ये बड़ी गलती, पड़ी थी बहुत डांट
-
रेगिस्तानी गुफाओं में वैज्ञानिकों को मिले रहस्यमयी अवशेष, DNA के एनालिसिस से खुलेंगे कई राज !
-
क्या प्रिया सचदेवा को मिलेंगे करिश्मा कपूर और संजय के तलाक से जुड़े सीक्रेट पेपर्स? क्या होगा सुप्रीम कोर्ट का फैसला?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें