Koffee With Karan 8: दीपिका-रणवीर की ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, दिखाया मिडिल फिंगर

Karan Johar Open Up On Ranveer & Deepika Trolling: कॉफी विद करण में पहली बार दीपिका औऱ रणवीर सिंह एक साथ नजर आए थे, लेकिन दोनों को जमकर ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा था.

Published date india.com Updated: December 14, 2023 12:37 PM IST
Koffee With Karan 8: दीपिका-रणवीर की ट्रोलिंग पर करण जौहर ने तोड़ी चुप्पी, दिखाया मिडिल फिंगर

Karan Johar Open Up On Ranveer & Deepika Trolling: करण जौहर (Karan Johar) के मशहीर टॉक शो ‘कॉफी विद करण-8’ (Koffee With Karan 8) का ये आठवां सीजन चल रहा है और इसमें अब तक कई सारे सितारे आ चुके हैं. इस बार इस शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण औऱ उनके पति रणवीर सिंह आए थे. बता दें ये पहली बार था जब दीपिका और रणवीर शादी के बाद किसी प्लेटफॉर्म पर साथ में इंटरव्यू देते हुए नजर आए थे. ऐसे में जब दोनों का एपिसोड ऑनएयर हुआ था तो उन्हें प्यार और रिश्ते पर बात करने की वजह से जमकर ट्रोल किया गया था. ऐसे में अब कुछ एपिसोड के बाद करण ने हाल ही में आदित्य रॉय कपूर और अर्जुन कपूर के सामने इस बात का गुस्सा जाहिर किया कि कैसे उन्हें इस कपल के ट्रोल होने पर बेहद नाराजगी हुई थी.

रणवीर और दीपिका के ट्रोलिंग से परेशान करण

कॉफी विद करण के हालिया एपिसोड में अर्जुन कपूर और आदित्य रॉय कपूर आए थे और इस दौरान दोनों अपनी करियर औऱ लव लाइफ को लेकर बातें कर रहे थे. ऐसे में आदित्य ने इस दौरान अपने फिल्मी करियर के साथ अपनी लव लाइफ पर भी खुलक बातें की है. इस दौरान करण जौहर ने अपने शो के पहले एपिसोड पर खुलकर बातें की और उन्होंने दीपिका औऱ रणवीर के साथ उन्हें अपनी बातचीत औऱ उसके बाद हुए ट्रोलिंग पर पहली बार चुप्पी तोड़ी है और कहा है कि दीपिका और रणवीर सिंह वाले एपिसोड को मिले रिएक्शन से उन्हें बेहद नाराजगी हुई है.

दीपिका-रणवीर का एसिपोड खास था- करण

करण जौहर ने इस एपिसोड में बताया कि दीपिका-पादुकोण और रणवीर सिंह वाले एपिसोड के बाद जिस तरह से दोनों को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया था वो बेहद दुखद था और मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था. करण ने इस पर बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि हम तानों ने ही उस एपिसोड में बेहद खुले दिल से अपनी बातें शेयर की थी और साथ ही अपने इमोशनल साइड को भी पेश किया था, लेकिन उसका जो आफटर इफेक्ट आया वो बेहद हैरान करने वाला था और इसने मुझे बहुत दुख पहुंचाया और मैं सच में ये कहना चाहता हूं कि उस एपिसोड पर जिस तरह से लोगों ने बातें की हैं उसने मेरे दिल को दुखाया है.’

‘वो मेरा सबसे बेस्ट एपिसोड था’ – करण जौहर

करण जौहर यहीं नहीं रुके ल्कि उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता कि वो मेरा सबसे बेस्ट एपिसोड था, वही पूरी तरह से ईमानदर थे और उन्होंनो वो एसिपोड जीता था. दोनों ने अपने बारे में बात की है और इतनी सारी चीजें शेयर की है और वो दोनों बेहद शानदार थे. आप उनके लिए फालतू की बातें कर रहे हैं, उस समय बस मेरे मन में यही बात आई कि आप किसी की निजी जिंदगी औऱ शादी के बारे में जानते हैं.’

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण ने दिखाया मिडिल फिंगर

इसके बाद करण ने बेहद गुस्से में कहा कि ‘मैं बस उन लोगों को यही कहूंगा कि तू अपना गऱ देख पहले औऱ मैं उन्हें मिडिल फिंगर दिखाना चाहत था. मैं ऐसा था कि अब बस तुम लोग चुप हो जाओ.’ आपको बता दें कि शादी के बाद पहली बार दीपिका और रणवीर के साथ किसी ऐसे एपिसोड में नजर आए थे औऱ इस एपिसोड में उन्होंने अपनी शादी का बेहद प्यारा वीडियो शेयर किया था, जो जमकर वायरल हुआ था.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.