Tu Meri Main Tera Trailer: 'किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तां…अधूरे इश्क के ही होते हैं, क्या गुल खिलाएगी कार्तिक-अनन्या की लव स्टोरी?

Tu Meri Main Tera Trailer: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे स्टारर फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. लोगों को फिल्म के डायलॉग बहुत पसंद आ रहे हैं.

Published date india.com Published: December 18, 2025 3:53 PM IST
Kartik Aaryan and ananya pandey starrer Tu Meri Main Tera trailer release
Kartik Aaryan and ananya pandey starrer Tu Meri Main Tera trailer release

Tu Meri Main Tera Trailer: कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज़ हो गया है और आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. लव स्टोरी बेस्ड इस फिल्म में दोनों की नोक-झोंक और कार्तिक के दमदार डायलॉग ने लोगों का दिल जीत लिया है. ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर 25 दिसंबर को रिलीज़ होगी. ट्रेलर ने फिल्म को लेकर लोगों की बेसब्री और बढ़ा दी है.

दमदार डायलॉग और कहानी
ट्रेलर में नए दौर की लव स्टोरी दिखाई गई है. जिसमें प्यार. रोमांस और एक ऐसा कपल नज़र आता है जो हर पल जीने में विश्वास रखता है. वीडियो की बात करें तो इसकी शुरुआत कार्तिक आर्यन के वॉयसओवर से होती है, जिसमें वह कहते हैं, ”कोई कहता है फ्यूचर के बारे में सोचो, तो कोई कहता है पास्ट को देखकर चलो, मैं मानता हूं आज में जियो. यहां, इस पल. सिर्फ हम दोनों.” फिल्म में कार्तिक का किरदार रेहान नामक लड़के का है, जिसे प्यार से ‘रे’ बुलाते हैं. वह मौज-मस्ती करने वाला और बिंदास लड़का है. कार्तिक अपने कूल अंदाज और सिक्स पैक बॉडी के साथ स्क्रीन पर छा गए. वहीं, अनन्या पांडे भूमि वर्धन के किरदार में हैं, जिनकी एंट्री ट्रेलर में एक ताजगी लेकर आई.

कैसे होती है मुलाकात
दोनों की पहली मुलाकात एयरपोर्ट पर होती है और यहीं से उनके बीच की नोक-झोंक, दोस्ती और रोमांस की शुरुआत होती है.

क्यूट है केमेस्ट्री
ट्रेलर में कार्तिक और अनन्या की केमिस्ट्री काफी क्यूट है. उनकी बातचीत, छोटी-छोटी नोक-झोंक और हल्की-फुल्की शरारतें दर्शकों को उनके किरदारों से बांधकर रखती हैं. इसके अलावा, फिल्म में दोनों के डांस मूव्स और मस्ती भरे पल भी दिखाए गए हैं, जो कॉमेडी और रोमांस के मिश्रण को मजबूती से पेश करते हैं.

फुल ऑफ इमोशन्स
ट्रेलर में इमोशनल सीन भी शामिल हैं. इस दौरान कार्तिक का एक डायलॉग आता है, ”जो मर्द अपनी पसंदीदा औरत के लिए कुर्बानी न दे, वो मर्द, मर्द नहीं होता.” फिल्म रोमांस के अलावा, रिश्तों और प्यार के अहम पहलुओं को भी दर्शाएगी.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

ट्रेलर में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ के किरदारों की झलक भी देखने को मिली. ट्रेलर की समाप्ति भी कार्तिक के वॉयसओवर में होती है, ”किस्से, कहानियां, चर्चे, दास्तां… अधूरे इश्क के ही होते हैं.”

ट्रेलर देखने के बाद साफ है कि फिल्म में प्यार, रोमांस और रिश्तों के उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे.

धर्मा प्रोडक्शन
फिल्म का निर्माण धर्मा प्रोडक्शन्स और नमः पिक्चर्स के बैनर तले किया गया है. इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है. इसे करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, भूमिका तिवारी, शरीन मंट्री केडिया और किशोर अरोड़ा ने प्रोड्यूस किया है. कहानी, स्क्रीनप्ले और डायलॉग्स करण श्रीकांत शर्मा ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी ने दिया है.

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.