By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kartik Aaryan Celebrates Success Of Bhool Bhulaiyaa 2 With Ngo Kids Watch Interesting Video
कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 2' की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान NGO के बच्चों के साथ मनाया जश्न, करोड़ों कमा रही है फिल्म
Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन ने फिल्म भूल भूलैया 2 की सक्सेस पार्टी में एनजीओ के बच्चों के साथ एन्जॉय किया.
Bhool Bhulaiyaa 2: कार्तिक आर्यन ने अपनी लेटेस्ट रिलीज़ भूल भुलैया 2 के साथ देश में एक जबरदस्त तूफान ला दिया है. ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते में भी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है. इस फिल्म के बढ़ते कलेक्शन के साथ कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी बढ़ती जा रही है और जिसमें अब यंग किड्स के भी वो चहिते बन गए हैं. कार्तिक अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान क्राई फाउंडेशन एनजीओ के अपने युवा प्रशंसकों से मिले. उनके साथ बातचीत की, गाना गाया, डांस किया और पूरे दिन में कई बार उनके साथ पोज भी दिए.
इससे पहले, कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया पर सड़क पर एक छोटी बच्ची के साथ चिट चैट करते हुए अपनी एक वीडियो साझा की थी, जिसमें कार्तिक की छोटी फैन उन्हें बता रही है कि फिल्म में कैसे उन्हें कार्तिक बहुत पसंद आए हैं. बता दें, इस विडियो में कार्तिक अपने पेट डॉग कटोरी आर्यन के साथ दिख रहें है.
इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है,
“और तू आता है
ऐसे पल ❤️
नरेशन हो तो ऐसी!
पूरी कहानी बता दी लड़की ने फिल्म की #भूल भुलैया 2 की #Repost”
भूल भुलैया 2 के बाद यंग सुपरस्टार ने साल की सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड देने के बाद साफ तौर से अभिनेताओं की टॉप लीग में एंट्री कर ली है, और महामारी के बाद से एकमात्र हिंदी ब्लॉकबस्टर है जो अभी भी सिनेमाघरों में पहले से कहीं ज्यादा मजबूती से चल रही है. वैसे कार्तिक अपने फैन्स के साथ गैटी गैलेक्सी में फिल्म की बिगेस्ट ओपनिंग का जश्न पहले ही मना चुके हैं.
बता दें, कार्तिक के पास शहजादा, कैप्टन इंडिया, फ्रेडी और साजिद नाडियाडवाला की अनटाइटल्ड नेक्स्ट जैसी कुछ और दिलचस्प फिल्में लाईन में हैं.
Also Read:
-
'Serial Kisser' से 'सीरियस एक्टर' तक, बैड-बॉय की इमेज तोड़ने में इमरान हाशमी को तय करना पड़ा लंबा सफर
-
'Serial Kisser' से 'सीरियस एक्टर' तक, बैड-बॉय की इमेज तोड़ने में इमरान हाशमी को तय करना पड़ा लंबा सफर
-
Dhurandhar 2 Box office: 'धुरंधर 2' का तूफान, बॉक्स ऑफिस पर छापे 700 cr? 'बाहुबली 2'- ‘गदर 2’ और ये हॉलीवुड फिल्म भी हुई तबाह
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें