Kartik Aryan In Hera Pheri 3: अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ सबसे सफल बॉलीवुड फिल्मों में से एक है. इस फिल्म के दो भाग अब तक आ चुके हैं और दोनों को ही दर्शकों ने खुब प्यार दिया है. बाबू राव,राजू और श्यान के किरदार में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने फैंस को खुब हंसाया है और अब खबरें हैं कि फिल्म का तीसरा भाग भी बहुत ही जल्द आने वाला है. ऐसे में फैंस को इस दौरान एक मायूस खबर सामने आई है जो ये है कि अक्षय कुमार जिन्होंने फिल्म में राजू का किरदार निभाया है अब वो तीसरे भाग का हिस्सा नहीं होंगे और खबरें ये थी कि कार्तिक कार्यन राजू का किरदार निभाएंगे. हालांकि अब इस किरदार और कार्तिक की एंट्री पर अब नई अपटेड सामने आ रही है.
ई-टाइम्स में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार का राजू का किरदार होगा ही नहीं. इसमें छपी खबरों की मानें तो उन्हें सूत्रों ने बताया है कि ‘जब ये खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार हेरा फेरी 3 का हिस्सा नहीं होंगे, तो इस फिल्म की फ्रेंचाइजी से उनके लोकप्रिय किरदार राजू को ही पूरी तरह से निकाल दिया गया है. हेरा फेरी 3 में अक्षय का किरदार ही नहीं होगा. हेरा फेरी 3 में कार्तिक आर्यन को एक नए किरदार के साथ शामिल किया गया है, उनका किरदार बिलकुल नया और अलग होने वाला है. इस फिल्म में एक बार फिर परेश रावल और सुनील शेट्टी की जोड़ी फैंस को देखने को मिलेगी और उन्हें कॉमेडी से भरपूर इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ज्वाइन करने वाले हैं.
बता दें कि इस खबर को जान तब मिल गई जब फिल्म में बाबूराव का किरदार निभाने वाले दिग्गज एक्टर परेश रावल (Paresh Rawal) ने अपने एक ट्वीट के जरिए फिल्म में कार्तिक आर्यन के होने की खबर को कंफर्म किया. एक ट्विटर यूजर ने परेश को टैग करते हुए ट्विटर पर पूछा था,” परेश रावल सर क्या यह सच है कि कार्तिक आर्यन ‘हेरा फेरी 3’ कर रहे हैं?” इस पर उन्होंने जवाब दिया था, “हां यह सच है.” वहीं हाल ही में हिंदुस्तान टाइम्स लीडरशिप समिट 2022 में अक्षय ने इस फिल्म और अपने करिदार मपर कहा ‘मुझे भी दुख होता है कि इतने सालों में पार्ट 3 नहीं बनाया गया है. लेकिन जैसा मैंने कहा, हमें चीजों को तोड़ना होगा. मुझे फिल्म ऑफर की गई थी लेकिन मैं स्क्रिप्ट से संतुष्ट नहीं था.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.