Kartik Aaryan On Mother Cancer: बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 ने पर्दे पर कमाल का काम किया है और सुपरहिट साबित हुई है. इसी बीच में अब कार्तिक का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां से उन्हें प्रेरणा मिलती है, क्योंकि वो कैंसर से जंग लड़कर वापस आई हैं. कार्तिक ने इसके बारे में बात करते हुए कहा कि वो उनकी जिंदगी का सबसे कठिन दौर था, आइए जानते हैं एक्टर ने इसे लेकर क्या कुछ कहा है.
कैंसर आपके अंदर डर पैदा कर देता है
एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे मुश्किल पलों को याद करते हुए अपनी मां के बारे में भी बात की है. कार्तिक की मां कैंसर से पीड़ित रह चुकी हैं, जिसके बारे में कार्तिक ने भी खुलकर बात की है. इसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा कि ‘जब आपकी फैमिली या आपका कोई प्यार करने वाला कैंसर जैसी बीमारी से जूझता है वह आपके मन में एक डर पैदा कर देता है. मेरे अंदर वह डर पैदा हुआ था उसे समय मुझे कोई आईडिया नहीं था, क्योंकि वह अचानक से हुआ था. मेरी मां को कैंसर पता जब मैं अपनी फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी की शूटिंग कर रहा था, उस फिल्म के समय ऐसा लग रहा था कि मैं वापस आ सकता हूं और मैं उसे फिल्म से किसी को प्रूफ कर सकता हूं’.
मां मुझे मेरी लाइफ में निडर रहने की प्रेरणा देती है
कार्तिक ने आगे बताया, ‘यह वह वक्त था जिसमें मुझे ऐसा लग रहा था कि मैं अभी कुछ काम नहीं करना चाहता हूं क्योंकि मेरे घर में कैंसर से लड़ाई चल रही थी उसे टाइम आपको कुछ पता नहीं होता है कि क्या करना है जब ऐसा कुछ आपके साथ घट रहा होता है.जब आपको कोई चीज हिट करती है और एकदम से सब कुछ उसके कारण रुक सा जाता है तब आपको लगने लगता है कि कोई भी चीज आपकी जिंदगी और परिवार से ज्यादा मायने नहीं रखती. मेमेरी मां कैंसर से एक योद्धा की तरह लड़ी और वह जैसी इंसान है वह सबसे शक्तिशाली इंसान है, जिसे मैं अभी तक मिला हूं और मेरी मां ही है जो मुझे मेरी लाइफ में निडर रहने की प्रेरणा देती है’. कार्तिक ने बताया कि उनकी मां को कैंसर करीब डेढ़ साल तक रहा. इस बीच उनकी उनकी मां कैंसर से लड़ती रहीं और उनके बेटे कार्तिक उनका सहारा बने रहे. कार्तिक आज के समय में बॉलीवुड के सबसे बड़े एक्टर हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.