'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद भगवान शिव का आशीर्वाद लेने वाराणसी पहुंचे कार्तिक आर्यन, गंगा आरती में हुए शामिल

Kartik Aaryan visit Kashi Vishwanath: कार्तिक आर्यन इन दिनों भूल भुलैया 2 के हिट होने जश्न मना रहे हैं और इसी कड़ी में वो भगवान शिव के दर्शन करने वारणसी पहुंचे.

Published date india.com Published: May 25, 2022 9:34 AM IST
Kartik Aaryan visit Kashi Vishwanath
Kartik Aaryan visit Kashi Vishwanath

Kartik Aaryan Visit Kashi Vishwanath And Perform Ganga Aarti: कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 को ऑडियंस से जबरदस्त प्यार फिल्म रहा है। फिल्म ने सिर्फ चार दिन के अंदर 66 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और फिल्म बेहद तेजी के साथ 100 करोड़ की तरफ बढ़ रही है और हो सकता है कि आने वाले वीके में फिल्म इस आंकड़े को पार कर जाए. ऐसे में इस सफलता से प्रोड्यूसर भूषण कुमार इतने खुश हुए कि अपने एक्टर कार्तिक के साथ भगवान शिव का आशीर्वाद लेने वाराणसी पहुंच गए हैं और दोनों ने वहां पर भगवान शिव के दर्शन तो किए ही हैं, साथ ही गंगा आरती में भी हिस्सा लिया. कार्तिक ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वो हर पल का आनंद उठाते हुए नजर आ रहे हैं.

अपनी फिल्म को मिली अपार सफलता के बाद कार्तिक आर्यन ने कल बनारस पहुंचे और वहां पर उन्होंने भूषण कुमार के साथ विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका और साथ ही गंगा आरती भी हिस्सा. कार्तिक ने सोशल मीडिया पर अपने इस दर्शन से जुड़ी कुछ खास तस्वीरें भी शेयर की हैं. कार्तिक ने अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है ‘Blessed’ इसके साथ ही हाथ जोड़ते हुए कि एक इमोजी और दिल वाली इमोजी भी बनाई है.


कार्तिक आर्यन की हॉरर कॉमेडी फिल्म अपना जादू चलाने में कामयाब हुई है. कार्तिक के अलावा कियारा अडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव की परफॉरमेंस ने भी फिल्म में जान डाल दी है. उम्मीद जताई जा रही है इस हफ्ते के अंत तक ये फिल्म 100 करोड़ पार कर लेगी. वहीं, कई मीडिया रिपोर्ट में भी दावा किया गया है कि कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 2 की सफलता के लिए मन्नत मांगी थी, जो पूरा हो गई है. जिसके बाद वो वाराणसी बाबा विश्वनाथ मंदिर में जाकर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया है और मां गंगा का आरती में भी शामिल होकर अपनी मन्नत पूरी की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.