Kartik Aryan ने क्लैश से बचने के लिए किया रोहित शेट्टी को फोन, क्या टलेगी 'सिंघम अगेन'

Singham Again clash with Bhool Bhulaiyaa 3: दिवाली के मौके पर दो बड़ी फिल्में रिलीज होने वाली थीं जिसमें 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' शामिल है.

Published date india.com Updated: September 17, 2024 3:20 PM IST
Kartik Aryan ने क्लैश से बचने के लिए किया रोहित शेट्टी को फोन, क्या टलेगी 'सिंघम अगेन'

Singham Again clash with Bhool Bhulaiyaa 3: इस साल कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था. फिल्म में कार्तिक के अभिनय को फिल्म क्रिटिक्स से लेकर फैंस ने खूब सराहा था. अब एक्टर अब अपनी फिल्म भूल भुलैया के तीसरे पार्ट को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को दिवाली के मौके पर रिलीज किया जाना था. तो वहीं अजय देवगन जो इस साल तीन बड़ी फिल्में दे चुके हैं, वो भी अपनी नई फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी कर चुके हैं. दिवाली पर दोनों फिल्मों को क्लैश को देखते हुए रोहित शेट्टी अपनी फिल्म को पोस्टपोन करने वाले हैं. इसके कारण फैंस को फिल्म के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है.

टल सकती है ‘सिंघम अगेन’ की रिलीज डेट!

दरअसल, इस साल बॉक्स ऑफिस पर हॉरर कॉमेडी फिल्मों का बोलबाला देखने को मिला जिसमें ‘मुंज्या’ और ‘स्त्री 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं. ऐसे में उम्मीद की जा रही कि ‘भूल भुलैया 3’ को लेकर दर्शक ज्यादा एक्साइटेड होंगे. जिसका असर अजय देवगन की फिल्म पर पड़ सकता है. तो वहीं अब निर्देशक रोहित शेट्टी फिल्म की सोलो रिलीज की प्लानिंग कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 1 नवंबर की जगह 15 नवंबर को रिलीज की जा सकती है.

कार्तिक आर्यन ने किया रोहित शेट्टी को फोन

रिपोर्ट में ये भी दावा किया जा रहा है कि क्लैश से बचने के लिए कार्तिक ने रोहित से फोन पर बात की है. एक्टर ने रोहित से फिल्म को दो हफ्तों बाद रिलीज करने की बात कही है. ऐसा करने का पीछे की वजह ये है कि दोनों फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया प्रदर्शन कर सकें. बता दें कि ‘सिंघम अगेन’ को भारी बजट के अंदर बनाया गया है. ऐसे में फिल्म को देरी से रिलीज करना बेहतर हो सकता है. हालांकि फाइनल फैसला आने में वक्त है, फिलहाल मेकर्स के बीच बातचीत जारी है.

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपनी प्रेग्नेंसी को बताया ‘छठी मैय्या का चमत्कार’, कहा उन्हीं की वजह से मिली गुड न्यूज 11

इन फिल्मों के क्लैश से पड़ा कमाई पर असर

पहले भी कई बार बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का क्लैश देखने को मिल चुका है. इस साल 15 अगस्त पर ‘स्त्री 2’ के साथ अक्षय कुमार की ‘खेल खेल में’ और जॉन अब्राहम की ‘वेदा’ रिलीज हुईं थीं. तीन फिल्मों की रेस में स्त्री की आंधी ने बाकि फिल्मों को पछाड़ दिया. हालांकि खेल खेल में और वेदा की स्टोरीलाइन भी शानदार थी, मगर क्लैश के कारण इन फिल्मों की कहानी कही खोकर रह गई. हो सकता है ये फिल्में अगर कुछ समय के अंतराल पर रिलीज की जाती तो ये ज्यादा बेहतर परफॉर्म कर पाती.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.