
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Katrina Kaif And Ranbir Breakup: रणबीर कपूर ने 2007 में फिल्मों में डेब्यू किया और जल्द ही अपनी एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित करने के साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी सुर्खियों में छाने लगी. इंडस्ट्री के शुरुआती दिनों में रणबीर और दीपिका पादुकोण रिलेशनशिप में थे, जो बाद में खत्म हो गया. इसके बाद उनका कैटरीना कैफ के साथ भी रिश्ता रहा, जो भी टूट गया. हाल ही में एक इंटरव्यू में दिग्गज पत्रकार पूजा सामंत ने बताया कि दीपिका और रणबीर का रिश्ता उनके मेकअप आर्टिस्ट की वजह से पनपा और उन्होंने रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना की भावनात्मक स्थिति को भी याद किया और बताया कि वो किस तरह के दर्द में थी.
पूजा ने बताया कि रणबीर से ब्रेकअप के बाद कैटरीना काफी भावुक हो गई थीं, क्योंकि उन्होंने रणबीर से शादी करने की सोचकर कई फिल्मों के ऑफर ठुकरा दिए थे. पूजा ने याद करते हुए कहा, ‘जब हम कैटरीना का इंटरव्यू लेने वाईआरएफ स्टूडियो गए, तो वह फूट-फूटकर रो रही थीं. वह कह रही थीं कि मैंने गलती की है और काम छूटने के लिए मैं ही जिम्मेदार हूं. वह रोते हुए हमें बता रही थीं कि उन्हें रणबीर से प्यार हो गया था, लेकिन फिर बात नहीं बनी और अब हम साथ नहीं हैं, लेकिन उनकी वजह से मेरा करियर बर्बाद हो गया.’
पूजा ने याद करते हुए बताया कि कैटरीना कहती थीं कि वह रणबीर के प्यार में पागल थीं और उनके कारण उन्होंने कई फिल्में छोड़ दी और इस पर बात करते हुए कहा कि ‘उन्होंने सोचा होगा कि रणबीर से शादी करने के बाद वह कपूर परिवार की सदस्य बन जाएंगी और उन्होंने यह भी सोचा होगा कि वे अपनी बहुओं को फिल्मों में काम करने की इजाजत नहीं देते, कम से कम उस समय तो ऐसा ही था, अब हालात बदल गए हैं और यही वजह थी कि उन्होंने कई सारे प्रोजेक्ट को अपने हाथों से जानें दिया, जिस वजह से वो बेहद निराश और दुखी थी.’
रणबीर की शादी आलिया भट्ट से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम राहा है. वहीं एक्टर की पहली गर्लफ्रेंड दीपिका की शादी रणवीर सिंह से हुई है और उनकी एक बेटी है जिसका नाम दुआ है. कैटरीना की शादी विक्की कौशल से हुई है और नवंबर 2025 में उनके बेटे का जन्म हुआ है. बात दें आलिया और दीपिका दोनों ही लगातार काम कर रही हैं, लेकिन कैटरीना लंबे समय से पर्दे से दूर हैं औऱ लगता है कि वो आने वाले लंबे समय तक खुद अपने परिवार के साथ देखना चाहती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.