'लवयात्री' के गाने पर कैटरीना कैफ का जबरदस्त डांस, क्या 'शीला की जवाली' को दे पाएगा मात?

कैटरीना कैफ अपने फैन्स से कनेक्टिड रहने के लिए इंस्टाग्राम पर नई-नई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं.

Published date india.com Updated: October 5, 2018 10:27 AM IST
'लवयात्री' के गाने पर कैटरीना कैफ का जबरदस्त डांस, क्या 'शीला की जवाली' को दे पाएगा मात?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटराना कैफ की सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग है. गणेश चतुर्थी पर उनका आरती करती हुई वीडियो इंटरनेट पर काफी बार देखा गया. कैटरीना अपने फैन्स से जुड़े रहने के लिए इंस्टाग्राम पर नई-नई तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं. जल्द ही कैटरीना अली अब्बास जफर की फिल्म भारत में सलमान खान के साथ नजर आएंगी.

इन दिनों कैटरीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. इस वीडियो में कैटरीना आयुष शर्मा और वरिना हुसैन स्टारर लवयात्री के गाने चोगाड़ा तारा पर गजब का डांस करती नजर आ रही हैं. ये वीडियो में कैटरीना जिम आउटफिट में नजर आ रही हैं और उनके पीछे दो औप शख्स उनके साथ डांस करते दिख रहे हैं. ब्लैक कलर के आउटफिट में कैटरीना काफी सुंदर नजर आ रही हैं.


View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

वीडियो के शेयर होते ही इस पर लोगों ने कमेंट करने शुरू कर दिए. 13 घंटे में इस वीडियो को अभी तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. कुछ यूजर्स ने कमेंट किया कि इस गाने पर आपका डांस ओरिजिनल से भी अच्छा है. वैसे जो भी हो..कैटरीना जो भी करती हैं लोग उसके दीवाने हो ही जाते हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

बता दें, सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरिना हुसैन स्टारर लवयात्री आज (5 अक्टूबर) ही रिलीज हुई है. इस फिल्म के गाने पहले से ही लोगों की जुबां पर हैं और उन्हें काफी पसंद भी आ रहे हैं. पहले इस फिल्म का नाम लवरात्री रखा गया था लेकिन विवाद होने के बाद इसका नाम लवयात्री कर दिया गया.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.