Katrina Kaif Devrani Sharvari Wagh Photos: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ (Vicky Kaushal-Katrina Kaif) शादी के बाद भी लगातार सुर्ख़ियों में हैं. उनकी शादी की तस्वीरें एक एक करके सामने आ रही हैं. सभी तस्वीरों में ये बॉलीवुड कपल काफी खुश नज़र आ रहा है. कैटरीना की शादी में यूं तो कई मेहमान आए थे मगर इन दिनों एक ऐसा नाम चर्चा में है जो जल्द ही विक्की और कैटरीना के परिवार में शामिल हो सकता है. हम बात कर रहे हैं कैटरीना कैफ की होने वाली देवरानी (Katrina Kaif Ki Devrani) की जिनका हुस्न अक्सर लाइमलाइट में रहता है. अभिनेता विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की कथित गर्लफ्रेंड शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) अब किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. शरवरी वाघ और विक्की के भाई सनी कौशल के रिलेशन के चर्चे काफी वक़्त से है. रिपोर्ट्स की माने तो शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) विक्की कौशल के छोटे भाई सनी कौशल (Sunny Kaushal) को डेट कर रही हैं. कैटरीना की शादी में भी शरवरी को देखा गया था. ऐसे में लोगों का यह कहना है कि अब शरवरी जल्द ही विक्की-कैटरीना की फैमिली का हिस्सा बनने वाली हैं.

शरवरी वाघ (Sharvari Wagh Photos) फिल्म बंटी और बबली 2 से सिनेमा जगत में कदम रख चुकी हैं. उनका ग्लैमरस अंदाज़ अक्सर चर्चा में रहता है. शरवरी अपने हुस्न और अपने बोल्ड अवतार से बड़ी बड़ी एक्ट्रेसेस को चुनौती देती हैं. सोशल मीडिया पर शरवरी अपने अंदाज़ से खूब तहलका मचाती हैं.
बता दें कि शरवरी का बैकग्राउंड काफी स्ट्रांग हैं. महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और शिवसेना के दिग्गज नेता मनोहर जोशी की नातिन हैं. उनके पिता शैलेश वाघ मुंबई के जाने माने बिल्डर हैं.
शरवरी एक्ट्रेस बनने से पहले से ही फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं. बताया जाता है कि शरवरी संजय लीला भंसाली की फिल्मों में सहायक निर्देशक बन कर काम कर चुकी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.