
Akarsh Shukla
मैं, आकर्ष शुक्ला, पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में India.com Hindi (ZEE Media) में शिफ्ट इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाते हुए नेशनल टीम का नेतृत्व ... और पढ़ें
Merry Christmas: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने क्रिसमस के मौके पर अपने फैंस को बड़ा गिफ्ट दिया है. एक्ट्रेस ने अपने अपकमिंग फिल्म का ऐलान कर दिया है, जिसमें साउथ के सुपरस्टार एक्टर विजय सेतुपति भी नजर आएंगे. इंस्टाग्राम पर कैटरीना ने एक पोस्ट शेयर किया है, जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर कैटरीना की फिल्म का पहला पोस्टर अब वायरल हो रहा है. इसे साथ ही उन्होंने कैप्शन में फैंस क्रिसमस की बधाई दी है. यूजर्स अब कैटरीना और विजय के एक की स्क्रीन पर देखने के लिए बेकरार हैं.
पोस्टर शेयर करते हुए कैटरीना ने कैप्शन में लिखा, “हम इस क्रिसमस फिल्म को रिलीज करना चाहते थे…लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है . जल्द ही सिनेमाघरों में मिलते हैं! #MerryChristmas.” फिल्म अगल साल 2023 में हिंदी और तमिल भाषा में रिलीज होगी. सामने आए पोस्टर में देखा जा सकता है कि दो कांच के ग्लास आपस में टकराकर टूट रहे हैं. पोस्टर पर लिखा है, मेरी क्रिसमस, श्रीराम राघवन द्वारा निर्देशित. इंटरनेट पर अब कैटरीना का ये पोस्ट चर्चा का विषय बना हुआ है.
कैरटीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘फोन भूत’ सिनेमाघरों में रिलीज हुई. हालांकि फिल्म को उतना अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला जिसकी उम्मीद की गई थी.’फोन भूत’ में एक्ट्रेस के साथ एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर ने भी स्क्रीन शेयर किया था. इसके अलावा कैटरीना के पास ‘टाइगर’ एक्शन फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म भी है, जिसमें वो फिर से सलमान खान संग अगले साल नजर आएंगी. कैटरीना और एक्टर विक्की कौशल ने हाल ही में 9 दिसंबर को अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाई. ‘मेरी क्रिसमस’ के अलावा फरहान अख्तर के निर्देशन में प्रियंका चोपड़ा और आलिया भट्ट के साथ ‘जी ली जरा’ भी है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.