प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कैटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, बस इस बात का है इंतजार

Katrina Kaif Pregnancy Rumours: जानें आखिर क्यों हर जगह से गायब रहती हैं कैटरीना, बेहद खास है इसकी वजह.

Published date india.com Updated: May 9, 2023 11:45 AM IST
प्रेग्नेंसी नहीं बल्कि इस वजह से कैटरीना ने बनाई मीडिया से दूरी, बस इस बात का है इंतजार

Katrina Kaif Baby Planning: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी 9 दिसम्बर 2021 में हुई थी. यह एक अनोखी शादी थी.जिसमे मोबाइल फोन ले जाने की भी इजाजत नहीं थी.कैटरीना और विक्की के शादी को डेढ़ साल हो गए हैं. इसी बीच आलिया भट्ट और रणवीर कपूर कि शादी हुई और दोनों माता पिता भी बन गए. जिसके बाद बॉलीवुड गलियारों में कैट की प्रेग्नेंसी की खबर सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि कैट अपने आप को दुनिया के नजरों से छुपा कर रखी हुई हैं और सार्वजनिक स्थानों पर भी कम दिखाई देती हैं. लेकिन जिस खबर के लिए मीडिया और फैंस इतनी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. वह खबर अबतक आई नहीं है.

अपने फिल्मों में व्यस्त हैं कैटरीना

दरअसल बीते करीब एक साल से कैटरीना कैफ के प्रेग्नेंट होने की खबरें काफी फैल रही हैं, उनके ढीले कपड़ों की वजह से लोग ऐसे कयास लगा रहे हैं. ETimes के एक करीबी सूत्र का दावा है कि कैटरीना कैफ अपने पहले बच्चे की योजना बना रही हैं लेकिन वो आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा के साथ जी ले जरा फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद ही ऐसा करेंगी. वहीं इस रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि कैटरीना ने अपने दोस्तों से कहा है, ‘मैं फिल्मों की शूटिंग खत्म करने के बाद ही बच्चे का प्लान करूंगी- जो मैं विजय सेतुपति और फरहान अख्तर के साथ कर रही हूं.’

इस वजह से हैं मीडिया से दूर

कैटरीना के प्रेगनेंसी को लेकर हर तरफ अफवाहें उठ रही है. क्योकि फैंस ने कैटरीना के लुक को देखकर यह अनुमान लगा लिया था कि वह प्रेग्नेंट हैं और इसलिए ज्यादा पब्लिक प्लेस पर नहीं दिखाई देती हैं. लेकिन इस बात को लेकर यह बताया जा रहा है कि कैटरीना के प्रेग्नेंट होने कि बात एक अफवाह है और अभी विक्की कैटरीना कोई बेबी प्लान नहीं कर रहे हैं. फ़िलहाल कैटरीना ली फिल्म ‘भूत’ के फ्लॉप हो जाने के बाद वह ‘टाइगर 3’ के शूटिंग में बिजी हैं. जिसके कारण वह ज्यादा बाहर नजर नहीं आती हैं. इसके अलावा यह भी बताती हैं कि डायरेक्टर्स ने उन्हें दूरी बनाने कि सलाह दी है ताकि फैंस के बीच फिल्म और उनको लेकर क्रेज बना रहे. इसके बावजूद कैट कि बेबी पालननिंग कि खबर कम होने का नाम नहीं ले रही हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.