Katrina Kaif पहुंचीं मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट, लिखा 'फिर आऊंगी'...फैंस ने कहा 'तबीयत ठीक नहीं?'

Katrina Kaif At Medical Health Resort: कैटरीना कैफ इन दिनों मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट में अपना क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं.

Published date india.com Published: July 26, 2024 2:10 PM IST
Katrina Kaif पहुंचीं  मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट, लिखा 'फिर आऊंगी'...फैंस ने कहा 'तबीयत ठीक नहीं?'

Katrina Kaif At Medical Health Resort: बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ पिछले लंबे समय से किसी बड़ी फिल्म में नजर नहीं है और उनकी पिछली फिल्म मैरी क्रिसेमस थी जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी. बता दें कैटरीना ने शादी के बाद कोई बड़ी हिट फिल्म नहीं दी है. सलमान संग उनकी आई टाइगर भी कुछ खास इंप्रेस नहीं कर पाई थी. वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस के प्रेग्नेंसी को लेकर भी कई सारी खबरें आ रही हैं. इन्हीं सब के बीच के बीच कैटरीना कैफ, विदेश में सुकून के पल बिता रही हैं. कैटरीना ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें एक्ट्रेस मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट में अपने खास पलो का लुफ्त उठा रही हैं.

सुकून के पल खोज रही हैं कैटरीना

कैटरीना ने फोटोज को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘मायरलाइफ़ जीना… यहां सबसे अविश्वसनीय प्रवास था, यह सब कुछ एक पल के लिए रुकने और सबसे शांतिपूर्ण स्थान में प्रवेश करने की अनुमति देता है. झील के आसपास के जंगल में हर रोज घूमना बहुत अच्छा है, अविश्वसनीय शांति और शांति के क्षण’.

मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट को कहा शुक्रिया

इसके आगे कैट ने लिखा ‘पूरी टीम और सभी कर्मचारियों और इतने सारे अविश्वसनीय चिकित्सकों की गर्मजोशी और समग्र ज्ञान की वास्तविक देखभाल, जो अपने ज्ञान से चकित थे. निश्चित रूप से दोबारा आएंगे. सचमुच अविश्वसनीय समय!’ इस बात से ये तो साफ हो गया है कि एक्ट्रेस की तबीयत ठीक है और वो मेडिकल हेल्थ रिसोर्ट में घूमने गई थी.

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

फैंस पूछ रहे है स्वास्थ को लेकर सवाल!

कैटरीना कैफ ने जैसे की ये फोटो शेयर की तो फैंस लगातार कह रहे हैं कि आखिर क्यों ये यहां पर गई है और कही वो किसी परेशानी में तो नहीं है. बता दें कैट पिछले कुछ समय से लंदन में थी औऱ फिर अब वो मेडिकल रिसोर्ट में गई है. ऐसे में अब लोगों ने उनसे सवाल करने लगे, वहीं इन तस्वीरों को देखकर ये तो साफ हो गया है कि एक्ट्रेस फिलहाल प्रेग्नेंट नहीं है और वो अपने वेकेशन वाले मूड का लुफ्त उठा रही हैं. टरीना कैफ आखिरी बार अपने पति विक्की कौशल की फिल्म ‘बैड न्यूज’ के प्रीमियर पर नजर आई थीं. इससे पहले एक्ट्रेस अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के फंक्शन में भी नजर आई थीं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.