Katrina Kaif के ब्यूटी ब्रांड की कमाई पहुंची 350 करोड़ के पार, जानें कैसा है कृति और दीपिका के मेकअप ब्रांड का हाल

Makeup Brand Owned By Bollywood Actress: बॉलीवुड की तीन एक्ट्रेस कैटरीना,दीपिका, कृति के मेकअप ब्रांड ने कैसी कमाई की है, आइए इस पर एक नजर ड़ालते हैं.

Published date india.com Updated: December 3, 2025 1:35 PM IST
Katrina Kaif के ब्यूटी ब्रांड की कमाई पहुंची 350 करोड़ के पार, जानें कैसा है कृति और दीपिका के मेकअप ब्रांड का हाल

Makeup Brand Owned By Bollywood Actress: कैटरीना कैफ के मेकअप ब्रांड Kay Beauty ने भारतीय मार्केट में जोरदार प्रदर्शन किया है. इस ब्रांड ने कमाई में सबको हैरान कर दिया है और इसकी ग्रॉस सेल ने 350 करोड़ तक पहुंच गई है और ये दिखता है कि कैसे कैट ने अफने ब्रांड से मार्केट में हलचल मचा गी है. खास बात यह है कि यह ब्रांड नाइका के टॉप 5 ब्रांड में शामिल है. दूसरी सेलेब्रिटी ब्रांड्स के मुकाबले Kay Beauty की पकड़ सबसे मजबूत मानी जा रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कृति और दीपिका के मेकअप ब्रांड का हाल कैसा है औऱ उनके ब्रांड की कमाई कैसी रही है.

कैटरीना ने 300 करोड़ की कमाई

कैटरीना कैफ का के ब्यूटी किसी भी बॉलीवुड अभिनेत्री का सबसे मज़बूत मेकअप ब्रांड है और पिछले साल की तुलना में इसकी और अधिक कमाई की है और इसमें 46% की वृद्धि दर्ज की गई है. वित्तीय वर्ष 2024-25 में इसका GMV करीब 240 करोड़ तक है और वित्तीय वर्ष 2026 तक, कैटरीना के ब्रांड की सकल बिक्री 350 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. आउटलुक से बात करते हुए, कैटरीना ने कहा कि वह के ब्यूटी उत्पादों के लिए “गिनी पिग” हैं. कैट ने कहा कि ‘मैं शूटिंग के दिनों में 12 घंटे, गर्मी में और रोशनी में, नमूने लगाती हूँ ताकि देख सकूँ कि यह त्वचा पर कैसा लगता है, घंटों बाद कैसा लगता है, और क्या यह अभी भी ताज़ा दिखता है’.

क्या है दीपिका के ब्रांड का हाल

नवंबर 2022 में, दीपिका पादुकोण ने अपना स्किनकेयर ब्रांड 82°E लॉन्च किया और इसका नाम भारत के लग्जरी ब्रांड में आने लगा और इसकी कमाई की बात करें तो एक्ट्रेस को काफी झटका लगा है, क्योंकि 2024-25 में 12.30 करोड़ रुपये का उन्हें घाटा हुआ है. 2023-24 के 21.21 करोड़ रुपये से 30% से अधिक घटकर 2024-25 में 14.66 करोड़ रुपये रह गया है.

दीपिका को कृति को दी पटखनी

हाल ही में रिलीज़ हुई रोमांटिक ड्रामा तेरे इश्क में में मुक्ति के रूप में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए दर्शकों और आलोचकों से अपार प्यार और प्रशंसा प्राप्त कर रही कृति सेनन ने 27 जुलाई, 2023 को अपने 33वें जन्मदिन पर हाइफ़न लॉन्च किया था. वहींहाइफ़न की वेल्यू करीब 2017 करोड़ के पार है और उसने 400 करोड़ तक की कमाई की है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.