By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Katrina Vijay Film Merry Christmas Gained Momentum On The Second Day Earned So Many Crores
Merry Christmas Collection : कैटरीना-विजय की फिल्म 'मेरी क्रिसमस' ने दूसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कमाए इतने करोड़
Merry Christmas Box Office Collection : हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में शूट की गई फिल्म 'मेरी क्रिसमस' में विजय सेतुपति, कैटरीना कैफ, संजय कपूर और राधिका आप्टे समेत कई एक्टर्स ने काम किया है.
Merry Christmas Box Office Collection : बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और साउथ एक्टर विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) स्टारर फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को शुक्रवार के दिन दर्शकों का मिलाजुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन शनिवार को इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला है. फिल्म को हिंदी और तमिल में एक साथ शूट किया गया है, ये कैटरीना और विजय की एक साथ पहली फिल्म है. ‘मेरी क्रिसमस’ (Merry Christmas) इस महीने की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, ‘अंधाधुन’ और ‘बदलापुर’ फेम श्रीराम राघवन के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ ने पहले दिन धीमी शुरुआत की थी, लेकिन अब दूसरे दिन फिल्म ने रफ्तार पकड़ी.
अब तक कितना कमा चुकी है मेरी क्रिसमस?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दिन 2.55 करोड़ रुपये की तुलना में इसने शनिवार को 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ‘मेरी क्रिसमस’ का कुल कलेक्शन लगभग 6.05 करोड़ रुपये हो गया है. शुक्रवार को फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी जहां 18.15 प्रतिशत थी, वहीं तमिल ऑक्यूपेंसी 26.48 प्रतिशत थी. फिल्म में कैटरीना ‘मारिया’ नाम की लड़की और विजय ने अल्बर्ट नाम के एक शख्स का किरदार निभाया है, जो पूरी तरह एक-दूसरे से अनजान हैं. ‘मेरी क्रिसमस’ में एक क्लाइमेक्स के बाद दोनों, एक साथ रहने पर मजबूर हो जाते हैं. जब श्रीराम राघवन की फिल्म हो और ‘मेरी क्रिसमस’ में रोलर-कोस्टर राइड एक्सपीरिएंस ना हो ऐसा कैसे हो सकता है. इसके लिए आपको फिल्म थिएटर में देखनी पड़ेगी.
विजय के लिए कैटरीना ने कही थी ये बात
हिंदी और तमिल दोनों भाषाओं में शूट की गई फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ में विजय सेतुपति, कैटरीना कैफ, संजय कपूर और राधिका आप्टे समेत कई एक्टर्स ने काम किया है. कैटरीना ने विजय सेतुपति के साथ काम करने के अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बात करते हुए कहा था, ‘विजय बेस्ट एक्टर हैं, रिहर्सल के पहले वीक में, मुझे उनके थॉट प्रोसेस में काफी दिलचस्पी थी और वह हर सीन को अलग तरह से देखते हैं.’ विजय ने कैटरीना की तारीफ भी की थी और कहा था, ‘वह इतने लंबे समय से इंडस्ट्री में हैं इसलिए मैं थोड़ा आशंकित था कि सेट पर उनका रवैया कैसा होगा क्योंकि अगर एक्टर का रवैया ऐसा होगा तो उसके साथ काम करना मुश्किल होता है.’
Also Read:
-
'नीचा दिखाकर क्या फायदा'? तकरार के बाद आइसोलेट हो जाते हैं विक्की, कैटरीना को नहीं आती नींद, ऐसे सुलझाते हैं झगड़े
-
'नीचा दिखाकर क्या फायदा'? तकरार के बाद आइसोलेट हो जाते हैं विक्की, कैटरीना को नहीं आती नींद, ऐसे सुलझाते हैं झगड़े
-
'मैंने अपना करियर बर्बाद कर लिया'...रणबीर कपूर संग ब्रेकअप के बाद खूब रोई थीं कटरीना कैफ, कहा 'सोचा था शादी करूंगी'
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें