Kbc17 The Child Who Misbehaved With Amitabh Bachchan Could Not Given Right Answer Of Ramayana Do You Know The Answer
KBC17: अमिताभ बच्चन से बदतमीजी करने वाला बच्चा नहीं दे पाया था रामायण से जुडे़ इस सवाल का जवाब, क्या आपको पता है?
KBC17: रिएलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति में पार्टीस्पेट करने वाला वो बच्चा जो इन दिनों अपनी नॉलेज के कारण नहीं बल्कि बदतमीजी के कारण चर्चा में बना हुआ है. क्या आप जानते हैं कि इसका ओवरकॉन्फिडेंट किस सवाल पर अटक गया था.
KBC17 the child who misbehaved with Amitabh Bachchan could not given right answer of ramayana do you know the answer
KBC17: मशहूर रिएलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 17 का जूनियर एपिसोड इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. इस शो में पार्ट लेने वाले एक 10 साल के बच्चे को बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ बदतमीजी करने के लिए खूब ट्रोल किया जा रहा है. लोग बच्चे की परवरिश के लिए मां-बाप को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. बच्चे का नाम इशित भट्ट है, जो गुजरात के गांधीनगर से हैं और 5वीं क्लास में पढ़ते हैं.
जैसे ही सवाल-जवाब का दौर शुरू होने से पहले जब बिग बी उन्हें रूल समझाने लगते हैं. इशित उन्हें बीच में ही टोक देता है और कहता है कि “मैं बहुत एक्साइटेड हूं, लेकिन हम सीधे पॉइंट पर आते हैं. आप मुझे रूल्स मत समझाना, मुझे सब पता है.” फिर सवालों के दौरान उन्होंने कहा, “सर, एक क्या, उसमें 4 लॉक लगा दो… लेकिन ताला लगा दो!”
कौन बनेगा करोड़पति में मैं जब इस बच्चे को देखा तब मुझे यही लगा की मां-बाप ने बच्चों को संस्कार बिल्कुल नहीं दिया है
आप अपने बच्चों को किसी से बोलने की तमीज सार्वजनिक स्थान पर व्यवहार करने की तमीज जरूर सिखाए
अमिताभ बच्चन ने बच्चे का ये जवाब सुनकर हंसकर इग्नोर किया और गेम को कंटिन्यू रखा. लेकिन इशित ओवरकॉन्फिडेंस के चक्कर में रामायण से जुड़े 25 पॉइंट्स वाले 5वें सवाल पर अटक गए. ये सवाल था-वाल्मीकि रामायण के प्रथम काण्ड का नाम क्या है. इसका सही जवाब बाल काण्ड है. जिसका इशित ने गलत जवाब दिया. बता दें, (वाल्मीकि रामायण के 7 कांड हैं- बालकांड, अयोध्याकांड, अरण्यकांड, किष्किंधाकांड, सुंदरकांड, युद्धकांड और उत्तरकांड.
इस पर बिग बी ने तंज कसते हुए कहा, “ओवर कॉन्फिडेंस में गलती हो जाती है.” अब सोशल मीडिया पर इशित भट्ट की बदतमीजी और पैरेंटिंग पर सवाल उठ रहे हैं. वहीं कुछ लोग इस सिचुएशन को अच्छे से हैंडल करने के लिए बिग बी की तारीफ कर रहे हैं. अमिताभ ने बाद में ट्वीट किया, “कुछ कहने को है नहीं, बस स्तब्ध.”
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.