'द कपिल शर्मा शो' में खान सर ने किया अपने राज का खुलासा, उनके स्टूडेंट्स को भी नहीं थी इस बात की जानकारी

गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा और खान सर समेत ट्रेंडिंग मोटिवेशनल स्पीकर 'द कपिल शर्मा शो' में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं.

Published date india.com Published: January 7, 2023 7:28 AM IST
'द कपिल शर्मा शो' में खान सर ने किया अपने राज का खुलासा, उनके स्टूडेंट्स को भी नहीं थी इस बात की जानकारी

The Kapil Sharma Show : पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा के ‘द कपिल शर्मा शो’ में हर बार नए-नए सेलेब्स पहुंचते हैं. हाल ही में ऑनएयर हुए लेटेस्ट एपिसोड में कोई बॉलीवुड स्टार नहीं बल्कि यूट्यूब के स्टार्स दिखाई दिए. ‘द कपिल शर्मा शो’ में यूट्यूब दुनिया के जाने माने टीचर खान सर, मोटिवेशनल गुरु विविक बिंद्रा और गौर गोपाल दास पहुंचे. इन सभी से कपिल शर्मा ने कॉमेडी के साथ-साथ उनकी लाइफ के संघर्ष के बारे में बात की. इसी दौरान जाने माने टीचर ‘खान सर’ कुछ ऐसा बताया, जिसके बारे में आज तक उनके स्टूडेंट्स को भी नहीं पता.

लोकप्रिय यूट्यूबर और दुनिया भर में ‘खान सर’ के नाम से जाने जाने वाले शिक्षक ने उनकी शिक्षण शैली और वह कैसे कपिल शर्मा से प्रेरित हैं, के बारे में खुलकर बात की. खान सर ने खुलासा किया कि कॉमेडी रियलिटी शो उनके पढ़ाने के अनूठे तरीके के पीछे की प्रेरणा है. खान सर ने साझा किया, जब भी यह गरीब छात्र पढ़ाई से थक जाते हैं, तो वे ‘द कपिल शर्मा शो’ देखते हैं. शुरुआत में मुझे लगता था कि हम उन्हें पढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे शो में अधिक रुचि रखते हैं. इसलिए बाद में मैंने सोचा क्यों ने शिक्षा को हास्य से जोड़कर बनाकर रोचक बनाया जाए.

भोजपुरी बाला मोनालिसा का ये वीडियो हो रहा वायरल

खान सर, जिनके लाखों सब्सक्राइबर हैं और जिनकी शिक्षण पद्धति की कई लोग प्रशंसा करते हैं, उन्होंने साझा किया कि इसलिए मैंने शिक्षा में हास्य जोड़ने के बारे में सोचा, ताकि इसे छात्रों के लिए सीखने के लिए दिलचस्प बनाया जा सके और साथ ही साथ कुछ मस्ती भी की जा सके. गौर गोपाल दास, विवेक बिंद्रा और खान सर समेत ट्रेंडिंग मोटिवेशनल स्पीकर ‘द कपिल शर्मा शो’ में सेलिब्रिटी गेस्ट के तौर पर नजर आ रहे हैं. ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित होता है.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.