Khatron ke Khiladi 12: स्टंट करते समय घायल हुईं कनिका मान, जख्मी हाथ-पैर देखकर फैंस ने कहा 'असली खिलाड़ी'

Khatron ke Khiladi 12: 'खतरों के खिलाड़ी 12' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, ऐसे में एक टास्क के दौरान कनिका मान को बेहद गंभीर चोट आई है, जिसकी फोटो उन्होंने शेयर की है.

Published date india.com Updated: June 16, 2022 11:14 AM IST
Khatron ke Khiladi 12: स्टंट करते समय घायल हुईं कनिका मान, जख्मी हाथ-पैर देखकर फैंस ने कहा 'असली खिलाड़ी'

Khatron ke Khiladi 12: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी का शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron ke Khiladi 12) के शूटिंग दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन में  चल रही है, जहां पर सारे सितारे अपना हुनर दिखा रहे हैं. इस दौरान वहां से कई सारे सितारे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं, जो फैंस को खुब भा रहे हैं. बता दें कि ये शो अगले महीने यानि की 2 जूलाई से शुरू होने वाला है. वहीं हाल ही में एक्ट्रेस कनिका मान की फोटो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही है, जिसमें उनके हाथ पैरों पर छिलने और कटने के निशान दिखाई दिए हैं, जिसे देखकर फैंस हैरान हो गए हैं और उन्हें जमकर सराह रहे हैं.

कनिका की तस्वीर सामने आई है जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो गए हैं. कनिका की जो फोटो सामने आई है उसमें उनके हाथ और पैरों पर चोट के निशान साफ नजर आ रहे हैं, उनके हाथ पर चोट का बड़ा निशान है जबकि पैरों पर चोट के कई निशान दिख रहे हैं. इस दौरान कनिका के चेहरे पर हल्की मुस्कान देखी जा सकती है. जहां एक तरफ फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हैं तो वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस की बहादुरी की तारीफ भी कर रहे हैं.


‘खतरों के खिलाड़ी 12’ की शूटिंग शुरू हुए भी काफी वक्त हो गया है और अक्सर शिवांगी जोशी, प्रतीक सहजपाल, फैजल शेख, जन्नत जुबैर, कनिका मान, रुबीना दिलाइक और सृति झा स्टंट परफॉर्म करते नजर आते हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियो साझा करते हैं. बता दें कि रोहित शेट्टी के टीवी रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 का एक नया प्रोमो कुछ समय पहले जारी किया गया था. जिसके जरिए यह जानकारी दी गई कि शो 2 जुलाई को कलर्स चैनल पर प्रीमियर होगा और रात 9 बजे से वीकेंड पर प्रसारित होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.