Khatron Ke Khiladi 12 contestants list
Khatron Ke Khiladi 12 Contestant: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) का स्टंट बेस्ड शो 'खतरों के खिलाड़ी 12' (Khatron Ke Khiladi 12) भी खूब चर्चा में है. खबरों की मानें तो इस शो हिस्सा बनने वाले कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ गए है. हालांकि, अभी तक किसी के नाम भी ऑफिशियल घोषणा नहीं की गई है. रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस 15 के कुछ खास नाम और साथ ही टीवी की कई सारी कमाल की एक्ट्रेस इस बार शो का हिस्सा बनेंगी. हर साल की तरह इस सीजन को भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं. मीडिया रिपोर्ट्स में उन सितारों के नाम से भी पर्दा हटा दिया गया है जो कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' में नजर आने वाले हैं. इस बार रोहित शेट्टी के इस शो का नया सीजन कुछ ज्यादा ही खास होने वाला है क्योंकि इसमें छोटे पर्दे के एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट नजर आएंगे, तो आइए जानते हैं कि आखिर कौन से स्टार इस बार शो का हिस्सा बनेंगें.