Khatron Ke Khiladi 14: 'हर 6 महीने में गाड़ियां बदलता हूं...' जानें कितना है आसिम रियाज का नेटवर्थ

Khatron Ke Khiladi 14 Asim Riaz Net Worth: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में आसिम रियाज ने जो कुछ किया है उसके बाद से जमकर चर्चा हो रही है, ऐसे में जानें कितनी है एक्टर की संपत्ति.

Published date india.com Published: August 1, 2024 2:50 PM IST
Khatron Ke Khiladi 14: 'हर 6 महीने में गाड़ियां बदलता हूं...' जानें कितना है आसिम रियाज का नेटवर्थ

Khatron Ke Khiladi 14 Asim Riaz Net Worth: टीवी के एक्टर और बिग बॉस में नजर आ चुके आसिम रियाज इन दिनों रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 14 में नजर आ रहे हैं और इस दौरान वो वहां पर जमकर हंगामा कर रहे हैं और शो में हर किसी से झगड़ा कर रहे हैं औऱ उन्होंने इस दौरान शो के होस्ट रोहित शेट्टी संग भी लड़ाई कर ली है. दरअसल एक टास्‍क के दौरान आस‍िम र‍ियाज शो के होस्‍ट रोह‍ित शेट्टी से उलझ पड़े थे और उन्होंने इस दौरान जो बातें कही है इस वजह से एक्टर को बाहर निकाल दिया गया है. असल में एस दौरान आसिम ने अपनेको-कंटेस्टेंट्स को कह दिया कि उनके पास अथाह पैस है और वो पैसों के लिए फैंस के लिए आए हैं. ऐसे में आइए जानते हैं कि उनके पास क्या कुछ है.

आसिम रियाज नेटवर्थ

आसिम रियाज लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं और वो अपनी फिटनेस के लिए जानें जाते हैं और साथ ही वो कई सारे म्यूजिक एल्बम में भी नजर आ चुके हैं. वहीं रिपोर्ट के मुताबिक, आसिम की कुल संपत्ति 41 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती हैं और उनकी मासिक आय लगभग 20 लाख रुपये है, और उनकी वार्षिक आय लगभग 1.5 करोड़ रुपये है. एक्टर की प्राइमरी इनकम सोर्स एक्टिंग, मॉडलिंग और ब्रांड एंडोर्समेंट है.

आसिम का कार कलेक्शन

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में आसिम रियाज ने कहा कि वह छह महीने में चार गाड़ियां बदलते हैं। ऐसे में हम इनकी कार कलेक्शन के बारे में बात करेंगे. 2020 में आसिम रियाज ने बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज एम स्पोर्ट्स कार के साथ अपनी एक फोटो शेयर की थी. इसके अलावा आसिम के पास व्हाइट रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 भी है. आसिम रियाज के कार कलेक्शन में ऑडी क्यू7, महिंद्रा थार और जीप रूबिकन है.

खतरों के खिलाड़ी के लिए वसूल रहे थे मोटे पैसे

आसिम की कमाई का मुख्य जरिया मॉडलिंग और एक्टिंग के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट है और वह एक प्रोडक्ट के प्रमोशन के लिए काफी मोटी रकम चार्ज करते हैं. खतरों के खिलाड़ी सीजन 14′ छोड़ने से पहले, वह सीजन के सबसे ज्‍यादा फीस पाने वाले प्रतियोगी थे, वो प्रति सप्ताह 15-20 लाख रुपये की फीस ले रहे थे.

प्रॉपर्टी में किया है निवेश

आसिम रियाज ने देशभर में कई प्रॉपर्टीज में इन्वेस्ट किया है. बेंगलुरु में उन्होंने एक लग्जीरियस अपार्टमेंट खरीदा है. मुंबई में उनका आलीशान घर है, जहां से समुद्र काफी करीब दिखता है. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में मकान भी है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.