Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी से बहस के बाद शो से बाहर हुए आसिम रियाज! जानें क्या था बवाल

Khatron Ke Khiladi 14 Asim Riaz Out Of The Show: 'खतरों के खिलाड़ी 14' की शूटिंग शुरू हो चुकी है और अभी से ही कई विवादों की खबरें आ रही हैं

Published date india.com Published: June 4, 2024 11:02 AM IST
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी से बहस के बाद शो से बाहर हुए आसिम रियाज! जानें क्या था बवाल

Khatron Ke Khiladi 14 Asim Riaz Out Of The Show: बॉलीवुड के मशहूर फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ लेकर एक बार फिर से हाजिर हो गए हैं और इसकी शूटिंग भी शुरू हो गई है और हर बार की तरह इस बार भी कई सारे बड़े सितारे इसका हिस्सा बने बैं. बता दें इस बार भी ये शो भारत से दूर कतार और रोमानिया में शूट किया जा रहा है. ऐसे में अब स्टंट बेस्ड शो से जुड़ी बेहद हैरान करने वाली खबर आ रही है. दरअसल बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट आसिम रियाज और शालीन भनोट को लेकर खबरें आ रही हैं कि दोनों की आपस में भिड़त होने वाली हैं और इसी वजह से आसिम को इतना गुस्सा आ जाएगा कि वो रोहित शेट्टी संग भी उलझ जाएंगे. तो आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला.

आपस में भिड़े आसिम रियाज और शालीन

‘बॉम्बे टाइम्स’ ने बताया कि होस्ट रोहित शेट्टी के साथ विवाद के बाद आसिम रियाज को ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ से बाहर कर दिया गया था. अब, नई खबर यह है कि आसिम रियाज का शालीन भनोट के साथ बहुत बड़ा झगड़ा हो गया है. ‘बिग बॉस 13’ के कंटेस्टेंट ने शालीन भनोट के साथ दुर्व्यवहार किया और उनसे झगड़ा किया. सेट से आई खबरों की मानें तो आसिम ने शालीन को गाली दी और भड़के और इस दौरानअभिषेक ने शालीन का सर्पोट किया जिस वजह से अभिषेक की आसिम से भी झड़प हो गई.

आसिम रियाज खतरों के खिलाड़ी से हुए बाहर!

ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों से जानकारी मिली है कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 14वें सीजन में रोहित शेट्टी के साथ तीखी बहस के बाद आसिम रियाज को शो छोड़ने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक प्रोडक्शन के एक इनसाइडर सूत्र ने बताया है, “आसिम के एक स्टंट में हारने के बाद, उनके और होस्ट रोहित शेट्टी के बीच काफी बहस हुई, जिसके कारण उन्हें बाहर कर दिया गया. आसिम को फौरन रियलिटी शो छोड़ने के लिए कहा गया है.” हालांकि इसे लेकर कुछ भी ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया है. ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ के नए सीजन में करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, निमृत कौर अहलूवालिया, सुमोना चक्रवर्ती, शिल्पा शिंदे, नियति फतनानी और अदिति शर्मा हैं.

कब होगा खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का प्रीमियर

फिलहाल ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग जोरों पर है. 12 कंटेस्टेंट शो में खतरों से खेलते हुए नजर आएंगें. बता दें कि जून के पूरे महीने इस शो की शूटिंग जारी रहेगी और जुलाई के दूसरे हफ्ते में मोस्ट अवेटेड प्रीमियर होगा.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.