By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Khatron Ke Khiladi 14 Elimination Shilpa Shinde Out Of Rohit Shetty Show
Khatron Ke Khiladi 14: आसिम रियाज के बाद शिल्पा शिंदे शो से बाहर, लोगों ने कहा अच्छा हुआ
Khatron Ke Khiladi 14 fame Shilpa Shinde Evicted: 'खतरों के खिलाड़ी-14' में हर दिन कोई न कोई नया ट्विस्ट आता रहता है. पिछले एपिसोड में एलिमिनेशन स्टंट हुआ, जिसमें शिल्पा शिंदे शो से बाहर हो गईं.
Khatron Ke Khiladi 14 fame Shilpa Shinde Evicted: कलर्स के फेमस शो खतरों के खिलाड़ी सीजन 14 का रोमांच जारी है. शो में जमकर बवाल भी देखने को मिल रहा है. हर गुजरते एपिसोड के साथ यह शो काफी रोमांचक होता जा रहा है. आसिम रियाज के बाद अब ‘भाभी जी घर पर हैं’ की एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इस स्टंट भरे शो से बाहर हो गई हैं. बता दें कि जब शिल्पा स्टंट कर रही थी, तब वह हादसे का शिकार होते-होते बची थीं. यह मामला इतना गंभीर था कि रोहित शेट्टी भी डर गए थे.
शिल्पा नहीं कर पाईं स्टंट
शिल्पा शिंदे, अदिती शर्मा और सुमोना को रोहित शेट्टी ने एक साथ स्टंट के लिए बुलाया था. ऐसे में अदिती और सुमोना ने अपने स्टंट को बेहतर तरीके से पूरा किया था. वहीं, जब शिल्पा की बारी आई तब वह अपने स्टंट को पूरा करने में असफल रही. इस दौरान उनके गले में सांप भी बुरी तरह से लिपट गया था. इसके बाद बीच में ही उनके स्टंट को रोकना पड़ा था. इसके बाद शिल्पा शो से बाहर हो गईं.
शो से बाहर हुईं शिल्पा शिंदे
रोहित शेट्टी के होस्ट किए जाने वाले इस स्टंट शो को रोमानिया में फिल्माया गया था. इस बार ‘खतरों का खिलाड़ी’ स्टंट से ज्यादा कंटेस्टेंट्स के कारण जानी जा रही है. शिल्पा शिंदे के एलिमिनेशन पर दर्शकों ने मिक्सड रिएक्शन दिया. कई नेटिज़न्स ने कहा कि उन्हें शिल्पा की टास्क परफॉर्मेंस से निराशा हुई और उनकी कॉमेडी भी पसंद नहीं आई. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 14 से आसिम रियाज के बाद बाहर होने वाली शिल्पा शिंदे दूसरी कंटेस्टेंट हैं. उन्हें पिछले एपिसोड में फियर फंदा मिला था. अब शिल्पा के बाहर होने पर उनके फैंस भी काफी गुस्से में नजर आए हैं और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गुस्सा जाहिर कर रहे हैं.
This lady irritated me more than anyone today !!!#KhatronKeKhiladi #ShilpaShinde pic.twitter.com/ItGFJCB0Vt
— Dhwani (@Dhwanii_17) August 3, 2024
जानें शो में अब कौन- कौन बचा?
खतरों के खिलाड़ी से अब तक दो कंटेस्टेंट बाहर हो चुके हैं. ऐसे में अब शो में अभिषेक कुमार, शालीन भनोट, सुमोना चक्रवर्ती, गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा, कृष्णा श्रॉफ, केदार आशीष मेहरोत्रा, निमृत कौर अहलूवालिया, नियति फतनानी और अदिति शर्मा बची हैं. देखना यह है कि इस शो में आगे तक कौन टिका रहता है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें