Khatron ke khiladi 14 के फिनाले से एपिसोड से पहले ही विनर का नाम हो गया लीक?

Khatron ke khiladi 14: रोहित शेट्टी के फेमस रिएलिटी शो को आज अपना फाइनलिस्ट मिलने वाला है. शो का आज ग्रैंड फिनाले होना है. हालांकि फिनाले से कुछ घंटे पहले ही विनर का नाम लीक हो गया है.

Published date india.com Published: September 28, 2024 1:30 PM IST
email india.com By Anu Singh email india.com | Edited by Anu Singh email india.com
Khatron ke khiladi 14 के फिनाले से एपिसोड से पहले ही विनर का नाम हो गया लीक?

Khatron ke khiladi 14: टीवी रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 14′ अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है. शो में कंटेस्टेंट ने एक से बढ़कर मुश्किल स्टंट को पार करे के फाइनल्स में अपनी जगह पक्की की है. शो का फिनाले 28 और 29 सितंबर को टीवी पर टेलीकास्ट होने वाला है. शो को लेकर फैंस के बीच खासी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. हर कोई जानना चाह रहा है इस बार ट्रॉफी किसके घर जाने वाली है. प्रोमो वीडियो में आलिया भट्ट को भी शो में देखा गया था. इस बीच खबर आ रही है कि विनर का नाम लीक हो गया है. आइए बताते हैं कौन है वो विनर…..

ये खिलाड़ी बना ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ का विनर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शो से जुड़े अपडेट्स देने वाले ट्विटर पेज ने सोशल मीडिया पर विनर से जुड़ी जानकारा शेयर की है. पोस्ट में विनर का नाम भी रिवील कर दिया है. बता दें कि टॉप 5 में शालीन भनोट, गश्मीर महाजनी, अभिषेक कुमार, करणवीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ के नाम शामिल हैं. वहीं चार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ते हुए करणवीर मेहरा ने शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. ‘द खबरी’ की लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ को करणवीर मेहरा ने जीत लिया है.

किसे मिला सबसे कम फियर फंदा?

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में करणवीर मेहरा की जर्नी बेहद शानदार रही है. उन्होंने अपनी मेहनत से एक के बाद एक स्टंट का डटकर मुकाबला किया था. वो हमेशा से ही खिलाड़ियों के लिए टफ कंपटीटर रहे हैं. उन्हें शो में सबसे कम फियर फंदा मिला था. इस खबर से एक्टर के फैंस में खुशी का माहौल बना हुआ है. हालांकि सही जानकारी का पता तो ग्रैंड फिनाले के टेलीकास्ट होने पर ही चलेगा.

फिल्म इंडस्ट्री का सबसे बड़ा ‘शराबी’ था ये एक्टर, बियर की लस्सी बनाकर सेट पर गटक जाता था कई बोतल 0

कृष्णा श्रॉफ ने भी किया था जबरदस्त कमबैक

शो की शुरुआत में कई कंटेस्टेंट कमजोर नजर आए मगर वक्त के साथ उन्होंने अपनी पकड़ मजबूत बनाई. अभिषेक कुमार ने पूरे शो में अपने स्टंट से फैंस को सरप्राइज किया. कृष्णा को शो के दौरान बाहर होना पड़ा था लेकिन वाइल्ड कार्ड के तौर पर उन्होंने दोबारा शो में एंट्री कर सबको हैरान कर दिया. वहीं गश्मिर और शालीन भनोट का सफर भी इस शो में काफी शानदार रहा.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.