Khesari lal romantic chemistry with Neelam Giri new bhojpuri song Bulbul released
Khesari Lal New Song: खेसारी लाल यादव ने साल 2026 का पहला गाना ‘बुलबुल’ रिलीज कर दिया है. लव रोमांटिक सॉन्ग में खेसारी नीलम गिरी के प्यार में दीवाने दिख रहे हैं और उन्हें अपनी बुलबुल बता रहे हैं. खेसारी का कहना है कि उनकी बुलबुल को घास चुभ सकती है क्योंकि वे इतनी ज्यादा कोमल हैं.गाने में नीलम गिरी की अदाएं भी जबरदस्त हैं और दोनों की केमिस्ट्री खूब जंच रही है.गाने को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने मिलकर गाया है, जबकि गाने के लिरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं और संगीत आर्य शर्मा का है.
साल का पहला गाना
सिंगर ने साल की शुरुआत ही रोमांटिक गाने से की है और उनके फैंस भी रोमांटिक गाना सुनकर बेहद खुश नजर आ रहे हैं.एक यूजर ने खेसारी की तारीफ कर लिखा, “साल का पहला गाना हो तो ऐसा, बवाल पे बवाल सॉन्ग आ रहा है.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, “क्या बवाल सॉन्ग दिया है, बाबा रे.जनता पागल हो रही है.ये गाना सारे रिकॉर्ड तोड़ने वाला है.”
खेसारी लाल का देसी अवतार
भोजपुरी एक्टर खेसारीलाल अपने एक्शन अवतार और देसी स्टाइल के लिए फेमस हैं. ऐसे में उनका ये अंदाज लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. खेसारी ने साबित कर दिया है कि वो हर जॉनर में फिट बैठते हैं. उनका यही अंदाज लोगों का दिल जीत लेता है.
Add India.com as a Preferred Source
इससे पहले ‘बुलबुल’ सॉन्ग का टीजर और पोस्टर भी रिलीज हुआ था, जिसके बाद से ही फैंस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे थे.अब गाना रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर गाने को अच्छा रिस्पांस दे रहे हैं.खबर लिखे जाने तक गाने पर 20 हजार व्यूज 1 घंटे होने से पहले आ चुके हैं.
पार्टी सॉन्ग
खेसारी ने बीते साल भी कई सॉन्ग रिलीज किए, जिन्हें खूब पसंद किया गया था. उनका हालिया रिलीज सॉन्ग ‘वो हिलाएगी कमर न्यू ईयर में’ भी साल के आखिरी दिन रिलीज किया गया था, जिसमें उनके साथ रिया शारदाना थी. ये पार्टी सॉन्ग था, जिसका म्यूजिक कैची होने के साथ लिरिक्स भी हटकर थे.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.