'जब अन्याय सिर उठाता है तो मैं दीवार बन जाता हूं', बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री के साथ खेसारी लाल यादव का दबंग अवतार, रिलीज हुआ नया गाना

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के सिंगर और एक्टर खेसारी लाल यादव इन दिनों विधानसभा में एंट्री को लेकर चर्चा में बने हुए हैं.

Published date india.com Published: October 17, 2025 3:05 PM IST
Khesari Lal Yadav powerful avatar as he enters the Bihar Assembly elections 2025 new song released
Khesari Lal Yadav powerful avatar as he enters the Bihar Assembly elections 2025 new song released

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में एंट्री मारते हुए राजद ज्वाइन कर ली है. उन्होंने अकेले नहीं बल्कि अपनी पत्नी चंदा सिंह के साथ पार्टी का दामन थामा है और छपरा से चुनावी मैदान में उतरेंगे. पहले खबरें थीं कि उनकी पत्नी चंदा सिंह चुनाव लड़ेंगी, लेकिन अब उस सीट से खेसारी लाल यादव चुनाव लड़ने वाले हैं. इसी बीच उनका नया गाना रिलीज हो गया है.

गुरुवार को राजद में एंट्री के बाद खेसारी लाल यादव अब अपने लेटेस्ट सॉन्ग से धमाल कर रहे हैं. उनका नया गाना “जियो-जियो खेसारी” रिलीज हो गया है. खेसारी लाल यादव को टैग करते हुए रॉकेट रील ने नए गाने की झलक डाली है, जिसमें खेसारी को एआई की मदद से फिल्माया गया है. गाने के बोल भी बहुत धाकड़ हैं, जिसमें कहा गया है- “जब अन्याय सिर उठाता है तो मैं दीवार बन जाता हूं, और जब अपने रोते हैं तो मैं हथियार बन जाता हूं.” छोटे से सॉन्ग क्लिप में खेसारी को भगवान शिव के सामने आराधना करते दिखाया गया है और उनका अलग ही स्वैग देखने को मिल रहा है. सॉन्ग को जोश, ताकत और भावनाओं का मेल बताया गया है.

गाने के कैप्शन में लिखा गया है “जियो जियो खेसारी”—एक ऐसा गाना जो जोश, ताकत और भावनाओं का जश्न मनाता है.” बता दें कि गाने को खेसारी लाल यादव और दानिश सबरी ने मिलकर गाया है. गाना फैंस के बीच आते ही छा गया था और अभी फैंस सिंगर को चुनाव जीतने की बधाई दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “हमारे विधायक भैया, तूफान हैं तूफान और चुनावी मैदान में सबको पीछे छोड़ने वाले हैं.”

एक दूसरे यूजर ने लिखा, “युवा नेता छपरा विधान सभा..सबका समर्थन आपके साथ है.”

वर्क फ्रंट की बात करें तो खेसारी लाल यादव फिल्म ‘जमानत’ में दिखने वाले हैं. फिल्म से सिंगर का पहला लुक भी सामने आ गया है, जो काफी धाकड़ है. फिल्म का ट्रेलर अभी तक रिलीज नहीं हुआ, लेकिन फिल्म के पोस्टर से भी फैंस के बीच बज बन गया है. इसके अलावा, खेसारी लगातार गाने भी रिलीज कर रहे हैं. उनमें ‘गजब तोहार नैना’, ‘लाल घघरी’, ‘आरती उतारह मां’ और ‘माई के झुलनवा’ शामिल हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

(इनपुट एजेंसी)

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.