नई दिल्ली: लॉकडाउन के दौरान सभी लोग अपने घरों में बंद हैं. आम जनता से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक इस वक़्त का उपयोग करने की कोशिश में लगे हुए हैं. कुछ सितारें इस दौरान अपने पार्टनर के साथ हैं तो कुछ अपने परिवार के साथ. एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) भी इन दिनों अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रही हैं और अपनी बहन को खूब तंग कर रही हैं.
इन दिनों सोशल मीडिया पर जाह्नवी और उनकी छोटी बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) की कई तस्वीरें और वीडियोज वायरल हो रही हैं जिसमें वो एक दूसरे को परेशान करती हुईं नज़र आ रही हैं. जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से भी ऐसे पोस्ट शेयर किए हैं जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
एक वीडियो में जाह्न्वी खुशी से पूछती हैं, ‘खुशी, 1 से 10 के पैमाने पर आज आप कितनी पॉजिटिव महसूस कर रही हैं.’ इस पर ख़ुशी परेशान होकर कहती हैं ‘मुझसे बात करना बंद करो’. इन बहनों की इस प्यारी सी नोंक झोख ने ‘सिस्टर्स गोल ‘ भी सेट कर दिया है. बता दें कि जाह्नवी और ख़ुशी के बीच की बॉन्डिंग भी बहुत स्ट्रांग हैं. माँ श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी ने अपनी छोटी बहन का खूब ख्याल रखा है.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.