By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kiara Advani To Govinda Bollywood Star Who Are Not Outsiders
कियारा से लेकर रणवीर सिंह तक, इन बॉलीवुड स्टार्स को Outsider समझने की गलती ना करना
बॉलीवुड में अक्सर आउटसाइडर और इनसाइडर को लेकर बहस होती है. ऐसे में आज आप आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे जो बाहर से होकर भी बाहर के नहीं है
Bollywood Celebs Who Are Outsider: बॉलीवुड में आजकल Neop Kid को लेकर चर्चा कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है और उसके साथ ही नेपोटिज्म (Nepotism) को लेकर भी जमरकर बहस जारी रहती है. वैसे बॉलीवुड में सालो से आउटसाइडट और इनसाइडटर को लेकर बवाल चलता रहा है. कई सारे फैंस अपने पंसदीदा स्टार सिर्फ इसलिए चुनते हैं क्योंकि वो किसी बॉलीवुड परिवार का हिस्सा नहीं हैं. हालांकि आज हम आपक जिन सितारों के नाम बताएंगे उन्हें फैंस बाहर का ही समझते हैं, लेकिन असल में वो कहीं ना कही ना कहीं से बॉलीवु़ड का कनेक्शन रखते हैं. तो ऐसे में आइए जानते हैं कि कौन से हैं वो सितारे जिन्हें आप बाहरी समझने की गलती करते हैं, लेकिन असल में वो इसी का हिस्सा है.
1. गोविंदा (Govinda)
गोविंदा 90 के दौर में एक बड़े सुपरस्टा थे और उन्होंने कॉमेडी,एक्शन,रोमांस हर तरह की फिल्मों में रंग जमाया है और अधिकतर लोग उन्हें ये समझते हैं कि वो बाहर से आकर यहां पर अपनी मेहनत से स्टार बने हैं तो जनाब आपको बता दें कि गोविंदा के पिता बॉलीवुड के एक दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर थे और इनका था अरूण कुमार आहूजा. वहीं गोविंदा की मां निर्मला देवी एक मशहूर सिंगर थी.
2. कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
कियारा आडवाणी बॉलीवुड की पार्टी में तब से जाती हैं जब से उन्होंन होश संभाला है, क्योंकि उनके पिता एक मशहूर बिजनेसमैन हैं और उनकी दोस्ती अंबानी परिवार से है. कियारा ईशा अंबानी की खास दोस्त है. इसके साथ ही कियारा की मां भी कई सारे बॉलीवुड सितारों के घर आना जाना करती हैं. साथ ही कियारा के सौतेले पदादा अशोक कमार एक मशहूर एक्टर थे औऱ सईद जाफरी पदादा थे.
3. रणवीर सिंह (Ranveer Singh)
बॉलीवुड के बाजीराव को अगर आप बाहर का समझ रहे हैं तो ये आपकी बहुत बड़ी गलती है, क्योंकि रणवीर सिंह के पिता भी एक मशूहर बिजनेसमैन हैं. इसके साथ ही उनकी मां अंजू भवानी किसी और कि नहीं बल्कि अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर की चचेरी बहन है. ऐसे में रणवीर सिंह सोनम और अनिल के साथ एक रिश्ता साझा करते हैं. साथ ही कहा जाता है कि उनके पिता ने यश राज को मोटी रकम दी थी रणवीर सिंह को लॉन्च करने के लिए.
4. यामी गौतम (Yami Gautam)
यामी गौतम को भी कई सारे लोग बाहरी मानते हैं, लेकिन असल में हिमाचल की ये खूबसूरत बाला का परिवार बॉलीवुड तो नहीं लेकिन पंजाबी फिल्म उद्योग से गहरा रिश्ता रखता है. दरअसल यामी के पिता मुकेश गौतम पंजाबी सिनेमा में जाना माना नाम है और उन्होंने कई सारी फिल्मों का निर्देशन किया है और साथ ही उनकी पहन भी पंजाबी फिल्मों के हिस्सा है.
5. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bacchan)
बॉलीवुड के बिग बी औऱ शंहशाह को भले ही अपने करियर के शुरुआती दौर में मुश्किल को सामना करना पड़ा था, लेकिन वो एक संपन्न परिवार से आते थे. दरअसल अमिताभ के पिता और मशहूर कवि हरिवंश राज बच्चन कांग्रेस पार्टी के उस दौर के प्रधानमंत्री राजीव गांधी से गहरा रिश्ता रखते थे. इसके साथ ही प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी से नज़दीकी रिश्ते थे. ऐसे में आप समझ सकते हैं कि बिग बी के लिए बॉलीवुड में टिके रहना क्यों आसान था.
Also Read:
-
कैटरीना-विक्की के 'विहान' से सिद्धार्थ-कियारा की 'सरायाह' तक, क्या है इन स्टार किड्स के नामों का खास मतलब?
-
Ear Piercing Astro: ऐसे ही नहीं रणवीर-विक्की-विराट ने छिदवाए कान, काबू में रहते हैं राहु-केतु? बदलती है किस्मत?
-
'उसकी हिम्मत कैसे हुई', अनुज सचदेवा के सिर से निकलता खून देख बौखलाए सितारे, बोले-ये पागलपन तो...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें