Saawariya देख संजय लीला भंसाली पर भड़के थे ऋषि कपूर, कहा 'बेटे का करियर बर्बाद कर दिया'

Rishi Kapoor Angry On Sanjay Leela Bhansali: संजय लीला भंसाली की फिल्म सांवरिया से सोनम कपूर और रणबीर कपूर का डेब्यू किया था.

Published date india.com Published: November 11, 2024 8:10 AM IST
Saawariya देख संजय लीला भंसाली पर भड़के थे ऋषि कपूर, कहा 'बेटे का करियर बर्बाद कर दिया'

Rishi Kapoor Angry On Sanjay Leela Bhansali: रणबीर कपूर ने सालों पहले बॉलीवुड में एक्टिंग डेब्यू था और उनकी फिल्म सांवरिया थी जिससे उन्होंने सिनेमा की दुनिया में कदम रखा था और उनके साथ सोनम कपूर नजर आई थी और ये उनकी भी पहली ही फिल्म थी. बता दें इस फिल्म का निर्देशन बॉलीवु़ के सबसे बड़े निर्देशक संजय लीला भंसाली ने किया था. हालांकि फिल्म पर्दे पर बुरी तरह से असफल रही थी, जबकि फिल्म में रानी मुखर्जी और सलमान खान भी नजर आए थे. ऐसे में जब ये फिल्म पहली बार दिवगंत एक्टर और रणबीर के पिता ऋषि कपूर ने देखी थी तो वो संजय पर खासे नाराज हो गए थे.

रणबीर और सोनम की डेब्यू फिल्म

रणबीर कपूर आज बॉलीवुड के सबसे सफल एक्टर के तौर पर जानें जाते हैं लेकिन उनका करियर एक सुपर फ्लॉप फिल्म से शुरू हुआ था और जब अपने बेटे की पहली फिल्म ऋषि ने देखी थी तो उनके होश उड़ गए थे और वो फिल्म के डायरेक्टर संजय पर खासे नाराज हुए थे. सावांरिया में सोनम और रणबीर की जोड़ी तो खासी पसंद आई थी, लेकिन जब ऋषि ने अपने बेटे के करियर की पहली फिल्म देखी तो संजय पर उन्होंने जमकर गुस्सा निकाला था.

मेरे बेटे का करियर बर्बाद

‘सांवरिया’ की रिलीज को 17 साल पूरे हो चुके हैं. ऐसे में उन्होंने टाइम्स नाउ के साथ इसको लेकर खुलकर बात की है और बताया है कि कैसे फिल्म पर्दे पर ही नहीं बल्कि कई लोगों को इंप्रेस करने में भी असफल रही थी. संजय ने बताया कि, जब फिल्म पूरी बन गई तो ऋषि कपूर इसे देखने पहुंचे. जैसी ही उन्होंने फिल्म देखी वो भड़क गए. उन्होंने कहा कि यह फिल्म उनके बेटे के करियर को बर्बाद कर देगी.

Kissing Scenes In Films: ये हैं बॉलीवुड की सबसे ज्यादा लिपलॉक सीन वाली फिल्में, इंटीमेसी देखकर थमी सांसे 9

सोनम और रणबीर ने अपना बेस्ट दिया था

संजय ने हालांकि आगे बताया कि ‘वो अकेले नहीं थे जिन्होंने फिल्म की इस तरह की आलोचना की थी, बल्कि कई सारे सिनेप्रेमा भी हैरान थे और कहानी कहने की बनावट और परफॉर्मेंस सब बेहतरीन था. फिर भी पर्दे पर कुछ काम नहीं आया..” आपको बता दे संजय ने ये भी बताया कि नीतू कपूर लगातार उन्हें मैसेज कर रही थी कि उन्हें फिल्म दिखाई जाए लेकिन मैं लगातार टाल रहा था. वहीं संजय ने कहा कि मैं आज रणबीर को देखकर बेहद खुश होता है वो जहां पर पहुंचा है.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.