Kissa: शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों लौटाई थी अभिषेक-ऐश्वर्या के शादी की मिठाई, जानें क्या था मामला

Shatrughan Sinha Was Angry With Big B: अभिषेक ने एक बार बताया था कि शत्रुघ्न सिन्हा ने उनकी शादी की मिठाई लौटा दी थी.

Published date india.com Published: January 20, 2025 2:50 PM IST
Kissa: शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों लौटाई थी अभिषेक-ऐश्वर्या के शादी की मिठाई, जानें क्या था मामला

Bollywood Kissa: शत्रुघ्न सिन्हा और अमिताभ बच्चन जमाने में बेहद गरीबी दोस्त हुआ करते थे इन दोनों ने साथ में मिलकर कुछ फिल्मों में भी काम किया है. बॉलीवुड में इनके दोस्ती के कई सारे किस्से भी मशहूर हैं, हालांकि जब अमिताभ अपने बेटे अभिषेक की शादी कर रहे थे तो इस दौरान शत्रुघ्न सिन्हा उनसे नाराज हो गए थे और उन्होंने जूनियर बी की शादी की मिठाई वापस कर दी थी और कहा था कि जब शादी में नहीं बुलाया तो मिठाई क्यों भेज रहे हो, आइए जानते हैं पूरा किस्सा.

अमिताभ बच्चन को मेरे काम से दिक्कत थी- शत्रुघ्न

अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की दोस्ती का जिक्र शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी किताब में भी किया है. शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी किताब में दोनों के बीच आई दरार के बारे में लिखा था, ‘मैं अपनी पर्फोमेंस के लिए काफी सराहा जाता था. इस बात से अमिताभ बच्चन को परेशानी होने लगी. यही हमारी दोस्ती में दरार की वजह बनी. ऐसे में जब अमिताभ ने अपने बेटे अभिषेक की शादी में उन्हें इनवाइट नहीं किया तो इस बात का शत्रुघ्न को खास दुख पहुंचा और जब बिग बी ने शादी की मिठाई अपने दोस्त के घर भेजी तो उन्होंने इसे वापस कर दी थी.

शादी में नहीं बुलाया तो मिठाई क्यों भेजना- शत्रुघ्न

यह तो सभी जानते हैं कि अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी में बेहद कम लोगों को न्यौता गया था, ऐसे में शत्रुघ्न सिन्हा को भी अमिताभ बच्चन ने शादी में नहीं बुलाया था. हालांकि बाद में उन्होंने अपनी दोस्ती की खातिर उनके घर पर मिठाई का डब्बा जरूर भेजा था, लेकिन यह बात शत्रुघ्न को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने तुरंत मिठाई वापस कर दी थी. शत्रुघ्न ने इस बारे में बात करते हुए मिड डे को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘अमिताभ बच्चन ने कहा था कि जिन लोगों को शादी में नहीं बुलाया गया वह दोस्त नहीं थे. मुझे उम्मीद थी कि अमिताभ का परिवार मिठाई भेजने से पहले फोन करेगा. ऐसा किसी ने कुछ नहीं किया तो किस बात की मिठाई..’

ढाबे पर 150 रुपये में काम करने लगा था आपको हंसाने वाला ये स्टार, शिव मंदिर बनाकर सच की ये भविष्यवाणी 8

दादी की वजह से शादी में कम लोग थे- अभिषेक

वहीं इस बारे में कॉफी विद करण में अभिषेक बच्चन से जब उनकी शादी से जुड़े सवाल के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि बहुत कम लोगों को इसलिए बुलाया गया क्योंकि उसे दौरान दादी बीमार थी और सभी का आशीर्वाद पाने के लिए मिठाई भेजी गई थी, लेकिन शत्रुघ्न अंकल ने मिठाई वापस कर दी थी. हमने इसे वापस स्वीकार कर लिया. आप सभी को खुश नहीं कर सकते. वह बहुत वरिष्ठ व्यक्ति हैं और उन्हें अपनी राय रखने का अधिकार है.’

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.