KL Rahul-Athiya Shetty: विश्व कप के बाद अथिया शेट्टी संग ब्याह रचाएंगे केएल राहुल, 4 महीने बाद लेंगे सात फेरे!

Athiya Shetty- KL Rahul Wedding Date: केएल राहुल और अथिया शेट्टी अगले साल इस महीने शादी कर सकते हैं और BCCI सूत्र के हवाले से यह रिपोर्ट सामने आई है.

Published date india.com Published: September 7, 2022 2:33 PM IST
KL Rahul-Athiya Shetty: विश्व कप के बाद अथिया शेट्टी संग ब्याह रचाएंगे केएल राहुल, 4 महीने बाद लेंगे सात फेरे!

KL Rahul Weds Athiya Shetty: अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी के चर्चे लंबे समय से हो रही है और लगातार खबरें हैं कि ये कपल साल के अंत से पहले ही शादी कर लेगा. बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के वाइस कैप्टन के.एल.राहुल और बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी पिछले कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. वहीं अब अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल (K.L Rahul and Athiya Shetty Wedding) की शादी वाली खबरें आम हो गई हैं. ऐसे में अब एक बार फिर से खबरें आ रहे हैं कि दोनों की शादी जनवरी में हो सकती है. समाचार एजेंसी एएनआई से बीसीसीआई के एक सूत्र ने इसकी जानकारी दी है. अथिया को राहुल के साथ भारत के कुछ दौरों पर देखा गया गया है, वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी हैं.

BCCI के सूत्र ने कहा अगले साल होगी शादी

समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, अथिया और केएल राहुल महाराष्ट्र में ही शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों के शादी करने की खबरों पर अब BCCI के के सूत्र ने मुहर लगा दी है.  BCCI के सूत्र ने कहा- केएल राहुल ने कुछ दिन पहले मुझे बताया था कि वो अथिया शेट्टी से अगले साल शादी करने वाले हैं. इसके कुछ दिन बाद अथिया की साइड से भी मुझे यही बात बताई गई. T20  वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया न्यूजीलैंड टूर पर जाएगी और इसके बाद इंडिया लौटने पर महाराष्ट्र में दोनों की शादी होगी.

आथिया शेट्टी और के.एल. राहुल खंडाला में शादी कर सकते हैं

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अथिया शेट्टी और के.एल. राहुल खंडाला में शादी कर सकते हैं. वेडिंग प्लानर और उनकी टीम ने इसके लिए खंडाला में रेकी की है. शादी किसी पांच सितारा होटल में न होकर सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर ‘जहान’ में होगी. रिपोर्ट में दावा किया गया कि सुनील शेट्टी का खंडाला स्थित ये घर सुनील शेट्टी के दिल के बेहद करीब हैं. अथिया और केएल राहुल पिछले 3 साल से डेट कर रहे हैं, उनकी मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुए थी. दोनों ने इंस्टाग्राम पर भी एक दूसरे के प्रति प्यार जताया है और अक्सर तस्वीरों पर कमेंट करते रहते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.