By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Kl Rahul Athiya Shetty Wedding Marriage Date And Venue Details Out Now
Rahul-Athiya Wedding: आलीशान बंगले में होगी केएल राहुल-अथिया शेट्टी की शादी! जानें डिटेल
KL Rahul-Athiya Shetty Wedding: मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कहा जा रहा है कि अथिया और केएल राहुल जल्द शादी करने जा रहे हैं.
KL Rahul-Athiya Shetty wedding: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी की खबरें काफी समय से मीडिया में छाई हुई हैं. हाल ही में ये कपल दुबई से नया साल मनाकर वापस लौटा है और साथ ही केएल राहुल ने अपने क्रिकेट से ब्रेक लिया हुआ है और अब कयास लगाए जा रहे हैं कि क्रिकेटर अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल आने वाले अगले कुछ दिनों में शादी कर लेंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो राहुल और अथिया शेट्टी की शादी इस महीने के बाद हो सकती है हालांकि अभी भी वेडिंग डेट की अनाउंसमेंट नहीं की गई है. वहीं एक नई रिपोर्ट बताती है कि अथिया और केएल राहुल की शादी 20 जनवरी के बाद होगी.
इसी महीने शादी करेंगे अथिया और राहुल
केएल राहुल के एक करीबी ने पिंकविला को बताया कि अथिया और केएल राहुल जनवरी 2023 में शादी करेंगे. दोनों के वेडिंग फंक्शन्स 21 से 23 जनवरी के बीच होंगे और शादी में कुछ ही दिन बचे हैं, इसलिए दोनों की फैमिलीज में जोरों से तैयारियां चल रही हैं. इसके साथ ही ईटाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, शादी के बाद केएल राहुल और अथिया शेट्टी जिस घर को अपने सपनों को आशियाना बनाने वाले हैं, वो रणबीर-कपूर और आलिया भट्ट के घर से बस दो बिल्डिंग दूर है.
सुनील शेट्टी के लैविश बंगले में होगी शादी
अभी तक केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी की तारीफ कंफर्म नहीं हुई है. मगर मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस स्टार कपल की शादी इसी महीने 20 जनवरी के करीब हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक खंडाला में सुनील शेट्टी के लैविश बंगले में शादी की रस्म अदा की जाएंगी. बता दें कि खंडाला में पहाड़ियों के बीच बना सुनील शेट्टी का बंगला किसी रिसॉर्ट से कम नहीं है. रिपोर्ट के अनुसार, जैसा कि शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे इसलिए सुनील शेट्टी और केएल राहुल की फैमिली ने अप्रैल में एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, बिजनेस और पॉलिटिकल फील्ड के लोगों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन की प्लानिंग की है.
Also Read:
-
घरवालों से छिपकर अब प्रेमी जोड़े नहीं कर सकेंगे शादी! क्या हैं मैरिज रजिस्ट्रेशन के नये नियम? जानिये कहां होंगे लागू
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
-
ऊंट का बनाया जा रहा पासपोर्ट, वजह भी चौंकाने वाली- जानिये 'Camel Passport' की क्यों पड़ी जरूरत
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें