Kl Rahul Athiya Shetty Wedding: चार साल डेटिंग के बाद सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी क्रिकेटर के एल राहुल से शादी कर ली है. दोनों ने खंडाला में सुनील शेट्टी के बंगले में शादी रचाई है. इस शादी में लगभग 100 मेहमानों को बुलाया गया, जिसमें खेल और सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं हैं. केएल राहुल की फैमिली और उनके करीबी लोग रेडिसन होटल में रुके हुए हैं. इसी होटल से केएल राहुल की बारात निकलेगी. बता दें कि सुनील शेट्टी के घर के बाहर मीडिया मौजूद है, जिनके लिए सुनील शेट्टी ने खाने-पीने का भी इंतजाम किया है. मीडिया कर्मियों के बैठने के लिए भी उन्होंने व्यवस्था की है.
अथिया ने अपने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं औऱ लिखा है ‘आज, हमारे सबसे प्यारे लोगों के साथ, हमने उस घर में शादी की जिसने हमें अपार खुशी और शांति दी है. कृतज्ञता और प्यार से भरे दिल के साथ, हम इस एकजुटता की यात्रा पर आपका आशीर्वाद चाहते हैं.’
सुनील शेट्टी ने मीडिया के सामने आकर ससुर बनने की खुशी भी जाहिर की है. सुनील शेट्टी ने बताया कि अथिया और राहुल की शादी हो गई है. मीडिया से बातचीत के दौरान जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि उनका रिसेप्शन कब होगा? इसका जवाब देते हुए सुनील शेट्टी ने कहा कि यह आईपीएल 2023 के बाद फाइनल किया जाएगा. शादी के बाद सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि अथिया और राहुल ने सात फेरे ले लिए हैं. वहीं अजय देवगन ने राहुल और अथिया की फोटो शेयर कर लिखा ‘मेरे दोस्त सुनील शेट्टी और माना शेट्टी को उनकी बेटी अथिया की लोकेश राहुल के साथ शादी पर बहुत-बुहत बधाई. युवा जोड़ी को खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं और अन्ना इस पावन अवसर पर आपके लिए खास एलान.’
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.