शाहरुख खान की मैनेजर पूजा दादलानी की सैलरी सुनकर आएगा चक्कर, जानें कितने करोड़ की हैं मालिन

Shahrukh Khan's manager Pooja Dadlani: शाहरूख खान की मैनेजर की बात की जाए तो उनका नाम है पूजा ददलानी है.

Published date india.com Updated: February 16, 2023 2:52 PM IST
Shahrukh Khan's manager Pooja Dadlani's
Shahrukh Khan's manager Pooja Dadlani's

Shahrukh Khan’s manager Pooja Dadlani: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर हर जगह पर छाए हुए हैं और लगातार उनकी फिल्म दुनियाभर में करोड़ो की कमाई कर रही है. हालांकि इन सबके बीच अचानक से ही किंग खान की मैनेजर का नाम भी खुब छाया हुआ है. शाहरूख खान की मैनेजर की बात की जाए तो उनका नाम है पूजा ददलानी, इन्हें आपने किंग खान के साथ कई बार देखा होगा और जब आर्यन खान को ड्रग्स केस में जेल की हवा खानी पड़ी, तब पूजा ददलानी ही कोर्ट के चक्कर काटती नजर आईं थी. ऐसे में आज चलिए जानते हैं कि आखिर कौन है पूजा और कितनी है नेट वर्थ.

कौन हैं पूजा ददलानी

पूजा ददलानी ने साल 2012 में बतौर शाहरुख खान की मैनेजर काम करना शुरू किया था और उनकी मुख्य जिम्मेदारी शाहरूख के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट का काम संभालना थी, लेकिन अपने काम में एफिशिएंट होने के कारण आज वह शाहरूख खान का लगभग सारा काम संभालती हैं. ब्रांड्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट्स से लेकर कंपनियों के साथ लीगल और बिजनेस रिलेटिड इंगेजमेंट से जुड़ी हर छोटी-छोटी बात का ध्यान पूजा रखती हैं.

गौरी खान ने डिजाइन किया पूजा का घर

बॉलीवुड के किंग खान की मैनेजर पूजा ददलानी इन दिनों लोगो के बीच सुर्खिओ में छायी हुई हैं, दऱअसल पूजा हाल ही में अपने नए घर में शिफ्ट हो चुंकि हैं जिसके बाद से ही उनके उस घर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया हैं और ऐसा इसलिए क्योंकि पूजा का घर खुद किंग की वाइफ और मशहूर डिजाइनर गौरी खान ने डिजाइन किया है, जिसके बाद किंग खान के फैंस और उनके चाहने वाले लगातार उनकी मैनेजर पूजा की सैलेरी के बारे में पूछ रहे हैं. पूजा ददलानी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीर शेयर की है. इंस्टाग्राम पर अपने नए घर की तस्वीर शेयर करते हुए पूजा ददलानी लिखती हैं, ‘अपने नए घर में कदम रख रही हूं. और इस नई यात्रा को शुरू करने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि मेरे परिवार गौरी खान द्वारा डिजाइन किए गए घर से उसने मेरे घर को घर बना दिया..’

जानें पूजा की कुल संपत्ति

बॉलीवुड के बांदशाह की मैनेजर और बिजनेस वूमेन पूजा ददलानी की कुल संपत्ति 6 मिलियन यानी 45 करोड़ रुपये है. 2020 में उनकी संपत्ति में $ 1 मिलियन की बढ़ोत्तरी हुई थी. पूजा ददलानी प्रोफेशनली ही नहीं एक्‍टर के परिवार के काफी करीब हैं. अपने इंस्‍टाग्राम पर वह अक्सर गौरी और शाहरुख खान के बच्चों सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान के साथ पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.