By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Know Who Is Amitabh Bachchan Son In Law Nikhil Nanda Handle Business Worth Billions
अमिताभ बच्चन से भी बड़ा है दामाद का बैंक बैलेंस, बेटे की खातिर सालों बाद हुए स्पॉट
Who Nikhil Nanda: अमिताभ बच्चन के दामाद (Amithabh Bachchan Son in Law) निखिल नंदा सालों बाद बच्चन परिवार के किसी इवेंट में शिरकत की है. ऐसे में आइए जानते हैं वो कौन है.
Who Is Nikhil Nanda: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के नाती अपनी फिल्म अगस्त्य से बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं और अब तक सामने आए रिव्यू के हिसाब से फैंस को उनका काम पसंद आ रहा है और साथ ही हाल ही में इस फिल्म का बेहद ग्रेंड प्रीमियर रखा गया था जिसमें बॉलीवुड के कई नामी सितारों ने हिस्सा लिया था और पूरा बच्चन परिवार अपने लाडले बेटे और नाती का हौसला बढ़ाने वहां पर पहुंचा था. इस दौरान हर किसी की नजरें अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा (Nikhil Nanda) पर जाकर रूक गई जो सालों बाद किसी इवेंट में शिरकत करते हुए नजर आ रहे हैं. बता दें निखिल अमिताभ की बेटी श्वेता (Shweta Nanda) के पति हैं और दोनों दो बच्चो के माता पिता है. श्वेता बच्चन हमेशा लाइमलाइट में रहती है, लेकिन उनके पति कैमरों की नजरे से दूर ही रहते हैं. ऐसे में क्या आपको पता है कि उनके पति निखिल नंदा कौन है? वो क्या काम करते हैं? अमिताभ बच्चन के दामाद निखिल नंदा का कपूर खानदान से क्या रिश्ता है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं आखिर कौन है अमितभ बच्चन के दामाद.
अरबपति हैं अमिताभ बच्चन के दामाद
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) ने अपना ‘प्रतीक्षा’ नाम का बंगला अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के नाम कर दिया था, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके पति भी करोड़ पति हैं और दुनियाभर में उनके काम का डंका बजता है. दरअसल निखिल नंदा एस्कॉर्ट ग्रुप के मालिक हैं. जी हां, ये वो ही एस्कॉर्ट ग्रुप है, जिसका नाम है आप ट्रैक्टर और क्रेन और रोड रोलर्स पर देखते हैं.मौजूदा समय में वह एस्कॉर्ट्स लिमिटेड (Escorts Group) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भी हैं.साल 2018 में अपने पिता राजन नंदा के बाद पूरे कारोबार को संभाला और अब उसे आगे की ओर लेकर जा रहे हैं.
कपूर खानदान के लगते हैं नाती
बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर के नाती हैं निखिल नंदा (Raj Kapoor GrandSon), दरअसल राज कपूर के बेटी रितु नंदा निखिल नंदा की मां हैं, उनके पिता का नाम राजन नंदा है. हालांकि, वह भी बॉलीवुड परिवार से ताल्लुक रखते हैं. लेकिन लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. इसके साथ ही सदी के महानायक अमिताभ बच्चन उनके ससुर हैं. यानी उनकी बेटी श्वेता निखिल नंदा की पत्नी है. निखिल नंदा, रणबीर कपूर, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, आदर जैन और अरमान जैन के कजिन हैं.
1997 में हुई थी श्वेता संग शादी
बता दें, श्वेता बच्चन की 1997 में निखिल नंदा संग शादी हुई थी. जब इन दोनों का रिश्ता तय हुआ था उस वक्त श्वेता बच्चन केवल 21 साल की थीं. दोनों के दो बच्चे नव्या नवेली नंदा और अगस्त्या नंदा हैं. नव्या अक्सर अपने परिवार के सदस्यों के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं. जहां नव्या नवेली नंदा ने अपने पॉडकास्ट के जरिए अपनी पहचान बनाई है. वहीं अगत्स्य नंदा बॉलीवुड में एंट्री कर चुके हैं. जोया अख्तर द्वारा निर्देशित आगामी फिल्म “द आर्चीज़” में अगत्स्य के साथ सुहाना खान, खुशी कपूर, वेदांद रैना और मिहिर आहूजा जैसे अन्य स्टार किड्स शामिल हैं, जो इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में अपना डेब्यू कर रहे हैं.
Also Read:
-
ससुराल छोड़ मुंबई में रहती हैं Aishwarya Rai की ननद श्वेता नंदा? पति से अलग रहने का क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
-
ससुराल छोड़ मुंबई में रहती हैं Aishwarya Rai की ननद श्वेता नंदा? पति से अलग रहने का क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?
-
90 करोड़ कर्ज और डूबता करियर, जब दिवालिया हुए अमिताभ को धीरूभाई अंबानी ने ऑफर किए थे पैसे
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें