EnglishHindi

Koffee With Karan: 'कॉफी विद करण' में होगा आयुष्मान, विक्की कौशल का धमाल, मजेदार बॉयज के साथ आएगा मजा

फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो 'कॉफी विद करण' (Koffee With Karan 6) में इस बार धमाल होने वाला है.

Written by: Pooja Batra
Updated: October 23, 2018, 10:53 AM IST

अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) फिल्म निर्माता करण जौहर के लोकप्रिय चैट शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan 6) में पहली बार दिखाई देंगे. दोनों शो के छठे सीजन के एक एपिसोड में साथ दिखेंगे. करण ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर शूटिंग की कुछ तस्वीरें साझा की. करण ने तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “प्रतिभाशाली अभिनेताओं और सुपर मजेदार बॉयज के साथ” बता दें, ‘कॉफी विद करण’ बेहद लोकप्रिय चैट शो है. इसका प्रसारण स्टार वर्ल्ड पर होता है. इसमें सिने जगत से जुड़ी हस्तियां शिरकत करती हैं. शो के छठे सीजन में वरुण धवन, कैटरीना कैफ, सैफ अली खान और बेटी सारा, अक्षय कुमार और रणवीर सिंह जैसी दिग्गज शिरकत करेंगे.

बता दें, करण जौहर के पॉप्युलर टॉक शो ‘कॉफी विद करण सीजन 6’ (Koffee With Karan 6) 21 अक्टूबर को टेलिकास्ट हुआ. (Deepika Padukone) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt)से इस सीजन की पहली शुरूआत हुई. शो काफी मस्ती भरा रहा. हमेशा की तरह करण ने आलिया से उनके और रणबीर के रिश्ते को उगलवाने की कोशिश की. हालांकि करण के सवाल पर दीपिका ने उन्हें बीच में ही टोका. और इस सवाल पर आलिया को डकार आ गया. जिसका करण ने काफी मजाक उड़ाया. आलिया ने यह भी बताया कि दीपिका के साथ उन्होंने कई बार वाशरूम में वक्त बिताया है.वहीं अब एपिसोड का दूसरा प्रोमो रिलीज किया गया है जिसमें रणवीर सिंह और अक्षय कुमार नज़र आएंगे. इसका वीडियो इतना मजेदार है कि आप प्रोमो देखकर ही हंसते-हंसते लोट पोट हो जाएंगे. रणवीर ने अपने और दीपिका के रिश्ते के बारे में खुलकर बात की. ये भी बताया कि अक्षय उनकी शादी के लिए जल्दी से सूट सिलवा ले. यही नहीं मस्ती करते हुए रणवीर, अक्षय की गोद में भी चढ़ जाते हैं जिसपर अक्षय कहते हैं कि हेट्स ऑफ टू दीपिका वरना तुम्हारे साथ कोई और नहीं रह सकता.

बता दें, करण के शो में इस बार स्पेशल गेस्ट के तौर पर आमिर खान भी आने वाले हैं लेकिन वह जोड़ी में नहीं बल्कि सोलो होंगे. इससे पहले करण दो बार और करण के शो पर आ चुके हैं.

बॉलीवुड और मनोरंजन जगत की ताजा ख़बरें जानने के लिए जुड़े रहें  India.com के साथ.

संबंधित खबरे

Add India.com as a Preferred Source Add India.com as a Preferred Source

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.