By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 7 Gauri Khan Talks About Son Aryan Khan Drug Case Jail Says Isse Bura Kya Ho Sakta Hai
कॉफी विद करण: गौरी खान का करण जौहर के सामने छलका दर्द, आर्यन की गिरफ्तारी पर बोली 'उससे बुरा और कुछ...'
Koffe With Karan 7: 'कॉफी विद करण 7' में गौरी खान ने बेटे आर्यन की गिरफ्तारी पर खुलकर बात की है.
Koffe With Karan 7: बॉलीवुड के फेमस फिल्ममेकर करण जौहर के पॉप्युलर चैट शो ‘कॉफी विद करण 7’ में शाहरुख खान की वाइफ गौरी खान, संजय कपूर की वाइफ महीप कपूर और चंकी पांडे की वाइफ भावना पांडे आने वाली हैं और इससे जुड़े वीडियो लगातार वायरल हो रहे हैं. ऐसे में हर किसी की नजर इस बार गौरी खान पर है क्योंकि वो अपने बेटे आर्यन खान को लेकर इस शो में चर्चा करने वाली हैं और हर कोई जानना चाहता है कि आखिर गौरी क्या कहती हैं. बता दें कि आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया था उन्हें इसके चलते कई हफ्तों तक जेल में रहना पड़ा था. ये मामला अक्टूबर, 2021 का था और जून, 2022 में आर्यन खान का नाम एनसीबी की लिस्ट से हटा दिया गया था, उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिले थे और उन्हें क्लीन चिट मिल गई है.
करण ने गौरी से कहा, ‘यह आपके लिए न केवल पेशेवर रूप से बल्कि परिवार के व्यक्तिगत रूप से कठिन समय रहा है. आप सभी इससे एक परिवार के रूप में इतनी मजबूती से उभरे हैं. मुझे पता है कि यह आसान नहीं रहा है मैं आपको जानता हूं एक मां के रूप में और हम सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं. मुझे ऐसा लगता है कि मैं आपके बच्चों का गॉडपेरेंट भी हूं. यह आसान नहीं रहा है लेकिन गौरी मैंने आपको इस सबसे और भी मजबूती के साथ बाहर आते देखा है. जब परिवार कुछ इस तरह से गुजरते हैं, तो कठिन समय को संभालने के अपने तरीके के बारे में आपका क्या कहना है?’
कल करण के शो पर आएंगी गौरी खान यहां देखें वीडियो
करण से बातचीत में गौरी ने बेटे आर्यन खान केस के बारे में बातचीत की और उन्होंने बताया कि कैसे ये समय परिवार के लिए कितना मुश्किल था. गौरी खान ने कहा, ‘एक परिवार के तौर पर हम बहुत कुछ कर चुके हैं. मेरा मतलब है, एक मां के रूप में, एक माता-पिता के रूप में हम जो कुछ भी झेल चुके हैं, उससे बुरा कुछ नहीं हो सकता. लेकिन आज जहां हम सभी एक परिवार के रूप में खड़े हैं मैं कह सकती हूं कि हम एक अच्छी जगह पर हैं जहां हम सभी से प्यार पाते हैं. हमारे सभी दोस्त, और इतने सारे लोग जिन्हें हम नहीं जानते थे, इतने सारे संदेश और इतना प्यार और मैं बस धन्य महसूस करती हूं, मुझे लगता है कि आज हम धन्य महसूस करते हैं और मैं कहूंगी कि मैं उन सभी लोगों की आभारी हूं जिन्होंने इसमें हमारी मदद की है’.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें