By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 7 Karan Johar Talks About His Breakup Thanks Varun Dhawan For Being Supportive
कॉफी विद करण: आखिर किस एक्टर के साथ रिश्ते में थे करण जौहर, वरुण धवन ने खोला ब्रेकअप का राज
Koffee With Karan 7: कॉफी विद करण के दौरान करण जौहर ने अपने रिलेशनशिप को लेकर बात की है.
Koffee With Karan 7: ‘कॉफी विद करण‘ (Koffee With Karan) एक ऐसा शो जिसके हर एक ऐपिसोड में कुछ ना कुछ खुलासा होता ही है. लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन (Varun Dhawan) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) करण जौहर के मेहमान बने थे. करण ने इस एपिसोड में जुग जुग जियो फिल्म के स्टार्स के साथ खूब मस्ती तो की ही साथ ही साथ कई खुलासे भी कर डाले. ‘कॉफी विद करण’ सीजन 7 चर्चाओं में बना ही रहता है, क्योकि यहां बॉलीवुड के बड़े बड़े स्टार्स अपनी पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ से पर्दा उठा चुके हैं. शो में दूसरों के राज खोलने वाले करण जौहर ने पहली बार अपनी लवलाइफ को लेकर खुलकर बात की है, उनकी ब्रेकअप और रिलेशनशिप की स्टोरी सुनकर हर कोई हैरान है.
पत्नी नताशा से पहले कई लोगों को डेट कर चुके हैं वरुण
अब तक ‘कॉफी विद करण’ के होस्ट को दूसरों के रिलेशनशिप पर बात करते हुए देखा गया है, ये पहली बार हुआ है उन्होंने अपने ब्रेकअप का जिक्र किया हो. कॉफी विद करण 7 के लेटेस्ट एपिसोड में वरुण धवन और अनिल कपूर को शिरकत करते देखा गया और इस दौरान जब करण वरूण से उनके पास्ट के बारे में बात कर रहे थे और वरुण ने करण से पूछा कि वो धोखे वाली थीम में इतना इंटरेस्ट क्यों ले रहे हैं. इस पर करण ने जवाब दिया कि वह ह्यूमन बिहेवियर में इंटरेस्टेड हैं.
यहां पर देखें करण औऱ वरूण का वीडियो-
Varun roasting Karan was the best 😂😂#VarunDhawan pic.twitter.com/Jjnl454Olu
— Tisha (@itstisha_7) September 14, 2022
करण ने माना हो चुका है उनका ब्रेकअप
कॉफी विद करण में जुग जुग जियो एक्टर अनिल कपूर और वरुण धवन ने खूब रंग जमाया. चिट-चैट सेशन के बाद करण जौहर ने प्यार में धोखे का टॉपिक शुरू किया.उन्हें अनिल कपूर से भी इस पर सवाल किया. इस बीच करण ने बताया कि नताशा से शादी के पहले वरुण कई लड़कियों से बातचीत कर चुके थे. वरुण धवन ने होस्ट करण जौहर से सवाल किया कि क्या उन्होंने कभी धोखा दिया है या उन्हें धोखा मिला है? इस पर करण जौहर ने बताया कि वह रिलेशनशिप में ही नहीं हैं। इस पर वरुण ने करण को घेरने की कोशिश की और कहा कि वह नेशनल टीवी पर बोल रहे हैं कि रिलेशनशिप में नहीं हैं. इस पर करण ने जवाब दिया, तुमको पता है कि मैं नहीं हूं, तुम्हें यह भी पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है. करण बोलते हैं, तुमको पता है कि मेरा ब्रेकअप हो चुका है और उस रिलेशनशिप का तुम बहुत सपोर्ट करते थे. बहुत शुक्रिया लेकिन मेरा ब्रेकअप हो गया है.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें