By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 7 Sara Ali Khan Wants To Date Vijay Deverakonda Actor Says Cute
कॉफी विद करण 7: अब विजय देवरकोंडा को डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, एक्टर ने कहा 'आपको मेरा...'
Koffee With Karan Season 7: इस बार साउथ स्टार विजय के डेट करना चाहती हैं सारा अली खान, एक्टर ने भी रखी अपनी दिल की बात.
Koffee With Karan Season 7: करण जौहर (Karan Johar) का विवादित चैट शो ‘कॉफी विद करण सीजन 7’ (Koffee With Karan Season 7) का आगाज हो चुका है. शो के पहले एपिसोड में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह आए थे. इस हफ्ते शो में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस सारा अली खान (Sara Ali Khan) और जाह्ववी कपूर (Janhvi Kapoor) आने वाली हैं. बता दें कि दोनों की एक्ट्रेस की दोस्ती इन दिनों खुब जम रही है और अक्सर दोनों साथ में हॉलीडे मनाने भी जाया करती हैं. ऐसे में करण जौहर के शो कॉफी विद करण के अपकमिंग एपिसोड के ट्रेलर में दोनों स्टार जमकर मस्ती करने वाले हैं और प्रोमो में सारा और जाह्नवी मजेदार स्टेटमेंट दे रहे हैं और साथ ही एक बार फिर से सारा ने अपनी नई डेटिंग लाइक के बारे में खुलकर बातें की हैं.
पिछली बार जब सारा करण के शो पर आई थीं तो उन्होंने कार्तिक आर्यन को लेकर अपने दिल की बात रखी थी और इस कपल ने कुछ दिनों तक डेट भी किया था. ऐसेमें इस बार फिर से सारा अपनी खास दोस्त जाह्ववी कपूर के साथ आने वाली हैं. ऐसे में शो के होस्ट करण जौहर ने इस बार सारा से उनके क्रश के बारे में पूछा पहले तो सारा जवाब देने से मना कर देती हैं, लेकिन बाद में वह साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा का नाम लेती हैं. जिस सुनकर जाह्ववी कपूर की हंसी छूट जाती हैं. इसके बाद करण जाह्ववी से पूछते हैं कि आप अक्सर विजय के साथ स्पॉट होती हैं.
Two of my favourite girls at their unfiltered best!🥳
Get ready for episode 2 of #HotstarSpecials #KoffeeWithKaranS7 streaming from July 14 on Disney+ Hotstar!@DisneyPlusHS #JanhviKapoor #SaraAliKhan @apoorvamehta18 @jahnvio @aneeshabaig @Dharmatic_ pic.twitter.com/A9fJoIsjpg
— Karan Johar (@karanjohar) July 12, 2022
इस बात के बाद सारा उनसे पूछती हैं कि क्या विजय को लाइक करती हैं? अब शो के इस वीडियो को देखकर विजय ने इस सीन के क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘बहुत पसंद आया जिस तरह से आपने देवरकोंडा कहा. बहुत क्यूट था, आपको मेरा बड़ा हग.’ इस ट्रेलर में आगे करण, सारा की लव लाइफ पर सवाल करते हुए करण ने पूछा, तुम्हारा एक्स क्यों तुम्हारा एक्स है इसकी एक वजह बताओ. सारा ने इसका मजेदार जवाब दिया. ऐसा कि तीनों हंसने लगते हैं. सारा अपने स्वैग में बोलीं- क्योंकि वो सभी का एक्स है.

बता दें कि ‘कॉफी विद करण’ के इस एपिसोड का प्रीमियर 14 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होने वाला है. ऐसे में नए दौर के दो नए दोस्त काउच पर आएंगे और ट्रेलर देखक लग रहा है दोनों जमकर मस्ती करने वाले हैं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें