By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 8 Ajay Devgan Reacts To Nepotism Says It Really Dosent Matter
Koffee With Karan 8: अब नेपोटिज्म पर बोले सिंघम अजय देवगन, कहा 'स्ट्रगल सबके लिए बराबर है'
'कॉफी विद करण 8' के लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर के साथ एक्टर अजय देवगन और फिल्ममेकर रोहित शेट्टी बातचीत करते हुए नजर आए.
Koffee With Karan Latest Episode: टीवी की मोस्ट पॉपुलर शो ‘कॉफी विद करण’ (Koffee With Karan) का 8वां एपिसोड शुरूआत से ही चर्चा में चल रहा है. इस सीजन में आए हुए सभी मेहमानों के कई अनसुने राज सुनने को मिलते हैं. कई बार तो सोशल मीडिया पर स्टार्स को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है. वहीं, हाल में रिलीज किये गए एपिसोड में करण जौहर के साथ एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) और डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) बातचीत करते हुए नजर आए. शेयर की गई वीडियो में अजय देवगन अपने दिवगंत पिता और स्टंट डायरेक्टर वीरू देवगन (Viru Devgn) के स्ट्रगल के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री में नेपोटिस्म और उनके स्ट्रगल के बारे में भी चर्चा किया. इसके साथ रोहित शेट्टी ने भी इसको लेकर अपनी फीलिंग शेयर किया है.
नेपोटिस्म पर अजय देवगन में कही ये बात
‘कॉफी विद करण’ के लेटेस्ट एपिसोड में अजय देवगन से नेपोटिस्म को लेकर चर्चा की गई. जिसके बार इस मुद्दे पर बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘आज आप सोशल मीडिया पर जाते हैं, नेपोटिज्म जैसी बहुत सी चीजें पढ़ने को मिलती है. लेकिन लोगों को यह एहसास नहीं होता है कि यहां तक पहुंचने के लिए बहुत-बहुत मेहनत की कोई आसान कहानी नहीं है’. उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने लोगों को बर्बाद होते देखा है और कैसे लोग अपने पिता की तरह मुंबई आते थे, खुद को एक साल का समय देते थे और अगर प्रोजेक्ट काम नहीं करता था, तो वे हर छह महीने और साल में प्रोडक्शन हाउस जाते थे, उन्हें काम मांगने में महीनों लग जाता.
स्ट्रगल को लेकर बताया
अजय देवगन ने उसी मुद्दे पर बात करते हुए आगे कहा, ’30-40 साल निकल जाते हैं. चाहे आप इंडस्ट्री के हो या ना हो, स्ट्रगल सबके लिए बराबर है, मेहनत तो करना ही पड़ता है. हम अभी भी कड़ी मेहनत कर रहे हैं. मेरी दोनों एड़ियां टूट गई हैं, लोगों को वो मेहनत नज़र नहीं आती. इसके अलावा उन्होंने रोहित शेट्टी के बारे में बात करते हुए कहा, ‘जब रोहित असिस्टेंट के रूप में इंडस्ट्री में आए, तो उनके पास सचमुच खाने के लिए भी पैसे नहीं थे.
Also Read:
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
-
महज़ 30 मिनट में हुई थी इस एक्टर की शादी, फिर 2 महीने के हनीमून पर पड़े बीमार, पत्नी से बोले- प्लीज़ अब वापस चलो
-
री-रिलीज़ हुई मणिरत्नम की ‘युवा’, राजनीति और युवा जोश की कहानी फिर करेगी असर?
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें