Koffee With Karan 8 : करण जौहर के सामने ही Ajay Devgn ने बताया उन्हें अपना 'दुश्मन', बोले- कोई पार्टी में नहीं बुलाता

Koffee with Karan 8 : करण ने अजय से बॉक्स ऑफिस की सफलता पर उनकी रिएक्शन के बारे में पूछा था.

Published date india.com Published: December 18, 2023 3:57 PM IST
Koffee With Karan 8 : करण जौहर के सामने ही Ajay Devgn ने बताया उन्हें अपना 'दुश्मन', बोले- कोई पार्टी में नहीं बुलाता

Koffee with Karan 8 : ‘कॉफी विद करण 8’ का अगला एपिसोड 21 दिसंबर की आधी रात को स्ट्रीम होने के लिए तैयार है, और इस एपिसोड के मेहमान अजय देवगन (Ajay Devgn) और फिल्म मेकर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) होंगे. एपिसोड का प्रोमो आ गया है, जो हंसी-मजाक से आपको भी लोटपोट कर देगा. शो में अजय और रोहित ने ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन हरकतों के बारे में खुलकर बात की है. यहां तक कि अजय देवगन ने ये भी कहा कि उन्हें कोई अपनी पार्टी में नहीं बुलाता, जिसे सुनकर करण जौहर (Karan Johar) भी हैरान रह जाते हैं. मालूम हो कि अजय और रोहित ने ‘सिंघम’ फ्रेंचाइजी, ‘गोलमाल’ फ्रेंचाइजी और ‘बोल बच्चन’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया है.

कोई अजय को पार्टी में नहीं बुलाता

इस बीच रणवीर सिंह के साथ काम करने के बारे में बात करते हुए, रोहित ने कहा, उनमें एक अलग एनर्जी है.’ रणवीर सिंह के एनर्जेटिक वाली बात पर करण जौहर ने कहा कि वो अजय से बिल्कुल अलग हैं, तो दोनों हैंडल कैसे करते हैं. इस पर अजय कहते है, ‘या तो वो अपना मुंह बंद रखता है, या मेरे कान बंद रहते है.’ रैपिड फायर सेगमेंट के दौरान, करण ने पूछा कि अजय आप पार्टी में नहीं जाते, तो एक्टर ने कहा कि उन्हें कोई बुलाता ही नहीं. सवालों के सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए करण ने पूछा, ‘एयरपोर्ट पर आपको पैपराजी घेरते नहीं ?’ अजय ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, ‘मैं उन्हें बुलाता ही नहीं.’

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

करण जौहर को बताया अपना ‘दुश्मन’

90 के दशक की पुरानी यादों के सफर पर निकलते हुए अजय और रोहित ने अपनी दोस्ती को याद किया. अजय देवगन ने खुलासा किया कि करण जौहर एक समय इंडस्ट्री में उनके ‘दुश्मन’ हुआ करते थे, जिससे करण भी चौंक गए. जब करण ने उनसे पूछा, ‘क्या इंडस्ट्री में आपका कोई जानी दुश्मन है, अगर हां तो कौन है?’ तो अजय ने जवाब दिया, ‘एक बार की बात है, आप’. इससे पहले एपिसोड में करण ने अजय से बॉक्स ऑफिस की सफलता पर उनकी रिएक्शन के बारे में पूछा था. रोहित ने इंटरफेयर करते हुए कहा कि चाहे कोई फिल्म ब्लॉकबस्टर हो या नहीं, अजय और सलमान खान अक्सर सेट पर अपनी वैनिटी वैन के बाहर मस्ती करते हुए पाए जाते हैं.

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.