By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 8 Finale Orry Confesses Hes A Cheater And Dating Five People Influencer Trolled Karana
Koffee With Karan 8: पांच लड़कियों को डेट कर रहे हैं 'ओरी', इन्फ्लुएंसर ने करण को किया रोस्ट
Koffee With Karan 8 Finale: कॉफी विद करण अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और आखिर एपिसोड में कई सारे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नजर आने वाले हैं.
Koffee With Karan 8 Finale: करण जौहर (Karan Johar) के मशहूर टॉक शो कॉफी विद करण 8 (Koffee With Karan 8) का आठवां सीजन अब खत्म होने वाला है और इसका आखिरी एपिसोड कल यानि की गुरुवार को आने वाला है और इस बार इसमें कोई बॉलीवुड स्टार नहीं नजर आएंगे बल्कि इस बार शो पर एक्टर-कॉमेडियन कुशा कपिला (Kusha Kapila) सुमुखी सुरेश (Sumukhi Suresh) दानिश सैत (Danish Sait) तन्मय भट्ट (Tanmay Bhat) और ओरहान अवत्रामणि अक्का ओरी (Orry aka Orhan Awatramani) शामिल होने वाले हैं. पिछले साल की तरह ये सारे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मिलकर करण जौहर से तीखे सवाल करेंगे और उन्हें रोस्ट करेंगे. हालांकि इस दौरान ओरी जमकर रंग जमाने वाले हैं और वो इस दौरान अपनी डेटिंग लाइफ को लेकर भी खुलासे करने वाले हैं (Orhan Awatramani Dating Life)
सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मचाएंगे धमाल
कॉफी विद करण के 8वें सीजन में एक्टर कॉमेडियन कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, तनमय भट्ट और ओरहान अवत्रमणि शामिल होंगे और इस दौरान सबने मिलकर जमकर मस्ती की है. हालांकि ओरी अलग से आएंगे और वो करण के साथ बातें करेंगे वहीं सारे सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर मिलकर करण को रोस्ट करेंगे और उनसे जमकर तीखे सवाल पूछेंगे. बता दें पिछले सीजन में भी करण जौहर ने आखिरी एपिसोड में ऐसा कुछ किया था और इस बार भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है.
ओरी ने खुद को बताया चीटर
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर जो प्रोमो वीडियो शेयर किया है उसमें करण ओरी से उनकी डेटिंग लाइफ के बारे में पूछते हैं. करण ने ओरी के शो पर कहा कि ‘तुम मुझपर मीम बना रहे हो और मैं पैसे बना रहा हूं’. इसके बाद करण ओरी से पूछते हैं कि क्या आप सिंगल हैं या किसी को डेट कर रहे हैं तो इस पर ओरी कहते हैं कि ‘वो एक साथ पांच लोगों को डेट कर रहे हैं और वो चीटर है. ओरी अपने अंदाज में कहते हैं मैं चीटिंग कर रहा हूं, मैं हूं चीटर ओरी है एक चीटर, ओरी लिवर है और अब चीटर है.’
करण अपने ही शो पर हुए रोस्ट
इसके बाद प्रोमो में कुशा कपिला, सुमुखी सुरेश, दानिश सैत, तन्मय भट्ट की झलक देखने को मिलती है और वो करण से कहते हैं कि उन्हें कैसा लग रहा है उन्हें स्टार किड को लॉन्च करने का मौका नहीं मिला. कुशा कहती हैं कि इसने आपको डीप कट दिया होगा. इस पर करण कहते हैं कि हां डीप कट हुआ था. ये सारे करण को मिलकर इतना रोस्ट करते हैं कि करण कहते हैं कि मुझे अपने शो से जाना है.
Also Read:
-
8 साल से महिला नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट, Orry ने किया हसबैंड को टच, 3 महीने में मिल गई खुशखबरी! क्या है सच?
-
8 साल से महिला नहीं हो रही थी प्रेग्नेंट, Orry ने किया हसबैंड को टच, 3 महीने में मिल गई खुशखबरी! क्या है सच?
-
कौन हैं Orry जिनका ड्रग्स केस में आया नाम? जबरदस्त है इनके VIP कनेक्शन! बिना मेहनत किए कमाते हैं लाखों
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें