Koffee With Karan 8: नीतू सिंह को चाचा ससुर शशि सिंह पर था सीक्रेट क्रश, जीनत अमान ने खोले राज

Neetu Kapoor Crush On Shashi Kapoor: कॉफी विद करण में नीतू कपूर आने वाली हैं और इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें शशि कपूर पर क्रश था.

Published date india.com Published: January 9, 2024 12:13 PM IST
Koffee With Karan 8: नीतू सिंह को चाचा ससुर शशि सिंह पर था सीक्रेट क्रश, जीनत अमान ने खोले राज

Neetu Kapoor Crush On Shashi Kapoor: ‘कॉफी विद करण 8’ (Koffee With Karan 8) में जीनत अमान (Zeenat Aman) और नीतू सिंह (Neetu Kapoor) नजर आने वाली हैं.. बता दें 70 और 80 के दशक में दोनों ही एक्ट्रेस का पर्दे पर जबरदस्त जलवा रहता था. ऐसे में कॉफी विद करण में दोनों पहली बार साथ में नजर में आएंगी. खास बात ये है कि ये पहला मौका होगा जब करण के शो पर वेटेरन एक्ट्रेस एक साथ नजर आई है. हालांकि हाल ही में शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) पहुंची थी. ऐसे में उन्होंने अपने दौर के किस्से सुनाए. वहीं अब जीनत अमान (Zeenat Aman) और नीतू सिंह (Neetu Kapoor) को देखकर फैंस बेहद खुश हैं और वो इस एपिसोड को देखने के लिए इंतजार नहीं कर पा रहे हैं. ऐसे में अब जीनत और नीतू वाले एपिसोड का प्रोमो सामने आया है जो जमकर वायरल हो रहा है और इस दौरान दोनों ने अपने कई सारे राज खोले हैं (Neetu-Zeenat In Koffee With Karan)

करण के शो में नजर आएंगी नीतू और जीनत अमान

करण जौहर का अगले एपिसोड में नीतू कपूर और जीनत अमान आती है और बेहद स्टाइलिश अंदाज में दोनों की एंट्री होती है. प्रोमो में आप देख सकते हैं कि कैसे दोनों एक दूसरे संग किए गए फिल्मों के बारे में बात करती हैं और साथ ही अपनी निजी जिंदगी और एक्टिंग की सफर पर बात करती हैं. इसमें नीतू खुद को नीतू आंटी कहती हैं और वहीं एक्ट्रेस ने जीनत अमान को सेक्‍सीनेस की दुकान कहा. वहीं जीनत अमान भी इस शो में कई क‍िस्‍से सुनाती और फिल्‍म इंडस्‍ट्री के राज खोलती द‍िख रही हैं.

नीतू को ससुर शशि कपूर पर था क्रश

करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 8 के अगले एपिसोड का प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें इस बार बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर और जीनत अमान नजर आएंगी. ऐसे में दोनों स्टार ने इस काउच पर बैठकर कई सारे राज खोले हैं जिन्हें सुनकर अब फैंस का भी हैरानी हो गई है. इस शो के प्रोमो की जबरदस्त बात ये है कि इसमें नीतू कपूर ने बेहद बेबाकी ने अपने सीक्रेट क्रश का खुलासा किया है जिसमें वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि उन्हें अपने को-स्टार और राज कपूर के भाई और ऋषि कपूर के चाचा शशि कपूर पर एक दौर में क्रश हुआ करता था, जिसे सुनकर करण हैरानी से पूछते हैं कि लेकिन वो आपके ससुर हैं, इसपर नीतू कहती हैं कि तो क्या हुआ.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

डेटिंग लाइफ पर जीनत ने नो कमेंट

जीनत अमान अपने बेबाकी के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में जब करण ने उनसे उस दौरा के डेटिंग लाइफ के बारे में बात की तो इस पर एक्ट्रेस ने कमेंट करने से साफ इनकार कर दिया. वहीं नीतू कपूर ने जीनत से जुड़ा एक बेहद कमाल का किस्सा शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि जब हम मंदिर जा रहे थे तो जीनत ने ‘अपने शर्ट के बटन लगाए और कहा कि है भगवान हमें माफ कर दें, क्योंकि हमारे यहां मंदिर जाने का सिस्टम नहीं है.’ वहीं फैंस से लेकर सेलेब्स तक इस एसिपोड के प्रोमो पर जमकर कमेंट कर रहे हैं और लोग ये एपिसोज देखने के इंताजर नहीं कर पा रहे हैं.

Add India.com as a Preferred SourceAdd India.com as a Preferred Source

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.