By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan 8 Sharmila Tagore And Saif Ali Khan Seen Actress Revealed Secrets
KWK 8: शर्मिला टैगोर के सामने करण ने पूछे सैफ से Bedroom वाले सवाल, मां खोलेंगी राज- Video
Koffee With Karan Season 8: शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान करण जौहर के शो में पहली बार नजर आने वाले हैं.
Koffee With Karan 8: करण जौहर (Karan Johar) के मशूहर चैट शो कॉफी विद करण के 8वें सीजन (Koffee With Karan 8) में इस बार मां और बेटे की जोड़ी नजर आने वाली है. जी हां ये शो में पहली बार होगा जब मां और एक बेटा साथ में शो पर आएगा और ये नाम है सैफ अली खान (Saif Ali Khan) शर्मिला टैगोर (Sharmila Tagore) इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गर गुरुवार करण जौहर अपने शो से जुड़ा नया एपिसोड जारी करते हैं और अब तक इस शो में कई सारे स्टार नजर आ चुके हैं और आखिरी वाले चैट शो में सिंगम अजय देवगन (Ajay Devgn) अपने दोस्त और रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के साथ नजर आए थे. ऐसे में इस बार फैंस को मां और बेटे की जबरदस्त जोड़ी देखने को मिलेगी जिसका वीडियो भी फैंस को खासा पसंद आ रहा है.
सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर की जमेगी जोड़ी
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें कॉफी विद करण सीजन 8 के आगामी एपिसोड में सैफ अली खान और शर्मिला टैगोर नजर आने वाले हैं. सामने आए प्रोमो वीडियो में सैफ कहते हैं कि ‘मुझे नहीं पता कि क्या उम्मीद करूं और मुझे अभी भी नहीं पता कि क्या उम्मीद करनी है’. ऐसे में करण जौह को देखकर सैफ कहते हैं कि मैं हैरान हूं, जैसा कि मैं हर बार इस काउच पर होता हूं’.
करण के शो में शर्मिला का होगा अनोखा अंदाज
इसके बाद वाले हिस्से में करण जौहर शर्मिला से सैफ के कई राज खुलावते हैं और साथ ही वो पूछते हैं कि क्या वो सैफ को अभी भी डांटती हैं तो इसपर एक्टर कहते हैं कि वो कुछ मिनट पहले ही मुझे डांटा है. इस बीच, करण ने सैफ से पूछा कि उनकी पत्नी करीना कपूर खान उन पर किस तरह फिदा हैं. ऐसे में सैफ मां की तरफ इशारा करके कहते हैं रियली. इसका साथ ही शर्मिला टैगोर से सैफ के कॉलेज के दिनों के बारे कई सारे राज खोलने वाली हैं.
मुझे अपना शो चाहिए- सैफ
शर्मिला टैगोर से सैफ के कॉलेज के दिनों के बारे में पूछा तो शर्मिला टैगोर ने कहा, ”वह यूनिवर्सिटी नहीं गए थे उन्होंने एयरहोस्टेस को बाहर जाने के लिए कहा और वे कहीं बाहर चले गए फिर उन्होंने यह कहकर अपनी बात को खत्म किया की “मुझे अपना खुद का एपिसोड चाहिए, यार!”वही प्रोमो शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, ”इस हफ्ते के मेन्यू में एक शाही शराब है। koffeeWithKranS8 के नए एपिसोड में मा-बेटी की जोड़ी शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान को देखें.
Also Read:
-
शर्मिला टैगोर ने इस जानलेवा बीमारी से जीती जिंदगी की जंग, सोहा अली खान बोलीं- बहुत टेंशन वाले माहौल में रहे हम
-
'कुत्ते, कमीने, जूते..' जब काजोल ने अजय देवगन को सबके सामने निकाली थीं गालियां, सामने बैठे फिल्मेकर ने कहा था बस अब...
-
'कुत्ते, कमीने, जूते..' जब काजोल ने अजय देवगन को सबके सामने निकाली थीं गालियां, सामने बैठे फिल्मेकर ने कहा था बस अब...
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें