
Shilpi Singh
शिव की नगर बनारस से निकलकर सपनो की दुनिया में आई हूं....शिल्पी सिंह बनारस वो शहर जो अपनी भड़ी,गंगा और कमाल के खाने के लिए जाना जाता है. 2009 में ... और पढ़ें
Koffee With Karan Controversies: बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) अपना सुपरहिट टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 7 (Koffee With Karan 7) लेकर आ रहे हैं और इसका पहला एपिसोड आज ऑनएयर होगा. करण जौहर के शो कॉफी विद करण का 7वां सीजन काफी धमाकेदार होने वाला है, क्योंकि 2019 से दो साल के अंतराल के बाद 2022 में ये शो फिर से वापसी कर रहा है और हर किसी को इंतजार है कब सेलेब्स कब काउच पर आकर अपने कई सारे राड खोलेंगे. हमेशा की तरह इस बार भी शो को करण जौहर होस्ट करेंगे और लोगों की निजी जिंदगी से जुड़े, कुछ खट्टे-मीठे सवाल और कंट्रोवर्सिअल टिप्पणियां लेने की कोशिश करेंगे तो चलिए जानते हैं कब कब से शो विवादों में रहा.
1. हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
इस विवाद ने मैदान से लेकर घर-घर तक में हल्ला कर दिया था, दरअसल कॉफी विद करण 6 में जब क्रिकेटर्स हार्दिक पांड्या और केएल राहुल आए थे. तब हार्दिक ने महिलाओं को लेकर बड़ी सेक्सिअस्ट बात कही थी. हार्दिक ने वर्जिनिटी पर बात की और कहा था, ‘जब मैंने अपनी वर्जिनिटी खोई तब मैं घर आया और बोला-आज मैं कर के आया.’ बेशक हार्दिक ने ये बयान अपने परिवार के कूल नेचर को बताने के मकसद से कहा था लेकिन उस समय वे इस बयान को लेकर काफी ट्रोल हुए थे.
2. रणबीर कपूर को करना चाहिए कंडोम का विज्ञापन- दीपिका
कॉफी विद करण 3 में दीपिका पादुकोण ने कई राज खोले जिसमें उन्होंने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर पर तंज कसा था. जब करण ने पूछा कि वे रणबीर को कौन से प्रोडक्ट एंडोर्स करने की सलाह देंगी तो दीपिका ने कंडोम का नाम लिया था. इस बयान पर ऋषि कपूर काफी नाराज हुए थे.
3. इमरान हाशमी ने जब ऐश्वर्या रॉय को कहा प्लास्टिक
सीजन 4 के एपिसोड 9 में करण जौहर ने इमरान हाशमी से पूछा कि ऐस्वर्या रॉय बच्चन का नाम सुनकर आपके दिमाग में पहली बात क्या आती है. इस पर इमरान हाशमी ने तुरंत जवाब दिया और कहा प्लास्टिक, उनका ये बयान काफी समय तक विवादों में रहा था बता दें कि ऐश्वर्या रॉय को राय को दुनिया उनकी सुंदरता के लिए ही जाना जाता है.
4. कंगना रनौत ने करण जौहर नैपोटिज्म का सरदार कहा था
कॉफी विद करण सीजन 5 में कंगना रनौत ने करण जौहर नैपोटिज्म का सरदार कह दिया था. उनका ये बयान काफी चर्चा में रहा. जब करण ने कंगना से पूछा कि करण को देखकर उनके दिमाग में क्या आता है तो कंगना ने जवाब दिया था कि वे स्टारकिड्स को लॉन्च करते हैं इसलिए वे नेपोटिज्म के सरदार हैं.
5. सलमान खान ने वर्जिनिटी पर बोलकर मचाया था हल्ला
कॉफी विद करण 4 में सलमान खान ने वर्जिनिटी पर बात की थी. उन्होंने कहा था, ‘मैं वर्जि हूं और अकेला सोता हूं.’ उनकी ये बात लोगों को हजम नहीं हुई और वे सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल हुए थे क्योंकि सलमान खान की कई गर्लफ्रेंड्स रह चुकी हैं ऐसा ट्रोलर्स का कहना था.
6. आलिया और राष्ट्रपति का विवाद
आलिया भट्ट जब से करन जौहर के शो ‘कॉफी विद करन’ में आईं हैं, तब से उनके सामान्य ज्ञान के चर्चे हैं. सोशल मीडिया पर भी आलिया की जनरल नॉलेज को लेकर खूब मजाक उड़ा. इस एपिसोड के बाद सोशल मीडिया पर आलिया पर बने कई जोक्स चर्चा में रहे. आलिया इस एपिसोड में ‘स्टूडेंट ऑफ द इयर’ के अपने को-स्टार्स वरुण और सिद्धार्थ के साथ पहुंची थीं. जब करण ने आलिया से पूछा कि भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? तो इस पर आलिया ने जवाब दिया, पृथ्वीराज चव्हाण.
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.