By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan Sara Ali Khan Says Mera Ex To Sabka Ex Says See Video
'कॉफी विद करण' में अपने प्यार पर खुलकर बोली सारा अली खान, कहा 'मेरा एक्स बॉयफ्रेंड तो सबका एक्स है'
Sara Ali Khan On EX Boyfriend: करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण जल्द ही शुरू होने वाला है, ऐसे में इस बार सारा ने यहां पर अपने प्यार के बारे में खुलकर बातें की हैं.
Sara Ali Khan On EX Boyfriend: डायरेक्टर-प्रोड्यूसर करण जौहर का मशहूर चैट शो कॉफी विद करण का सांतवा सिजन बहुत ही जल्द आने वाला है और इस बार ये शो टीवी पर नहीं बल्कि ओटीटी पर आएगा और 7 जुलाई 2022 से इसे आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं. हाल ही में करण ने शो से जुड़ा एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें आने वाले महेमानों की झलक देखने को मिली थी. वीडियो में आलिया भट्ट, अनिल कपूर, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, विजय देवराकोंडा, अनन्या भट्ट, जाह्नवी कपूर, सारा अली खान, कियारा आडवाणी, शाहिद कपूर, वरुण धवन और साउथ स्टार समांथा प्रभु को भी देखा जा सकता है. ऐसे में जाहिर है कि सितारे अब जब आ रहे हैं तो वो कई सारे मजेदार गॉसिप जेकर जाएंगे और ट्रेलर में ही सारा ने अपने एक्स की बात करके ये साबित कर दिया.
करण जौहर के कॉफी वाले शो में इस बार भी कई सारे सितारे शो में रौनक लगाने आ रहे हैं और एक बार फिर से वो शादी,प्यार,ब्रेकअप और जमकर गॉसिप करेंगे. साउथ का प्यार समांथा प्रभु भी इस बार शो का हिस्सा होने वाली हैं और उन्होंने करण जौहर पर शादियों के असफल होने का आरोप लगाया है. इसके साथ ही सारा अली खान अपनी खास दोस्त जान्हवी के साथ नजर आने वाली हैं और दोनों की सुवा कलाकार इस दौरान अपने प्यार और एक्स के बारे में बाते करेंगी.
अलावा सारा अली खान ने भी अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर खुलासा किया और कहा कि मेरा जो एक्स है वो सबका एक्स बॉयफ्रेंड था. बता दें कि सारा अली खान का नाम इससे पहले कार्तिक आर्यन के साथ जुड़ा था जब दोनों सितारे इम्तियाज अली की फिल्म लव आजकल की शूटिंग कर रहे थे. वहीं जान्हवी कपूर भी इस दौरान अपने प्यार को याद करते हुए कहती हैं कि हंसी तो फंसी और कैसा फसी. इस पर सारा कहती हैं कि ऐसा फसी कि फिर हंसी ही नहीं.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें