मलाइका संग शादी को लेकर क्यों तैयार नहीं हैं अर्जुन कपूर! पहले इस चीज पर ध्यान देना चाहते हैं एक्टर

Arjun kapoor On Marrying Malaika Arora: अर्जुन कपूर ने टॉक शो 'कॉफ़ी विद करण 7' के लेटेस्ट एपिसोड में अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा संग शादी के बारे में खुलकर बात की है

Published date india.com Published: August 11, 2022 2:15 PM IST
Arjun Kapoor on Loving Malaika Arora And Facing Trolls: She's Made me Realise am Worth it
Arjun Kapoor on Loving Malaika Arora And Facing Trolls: She's Made me Realise am Worth it (Photo Courtesy: Viral Bhayani)

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर (Karan Johar) के चैट शो ‘कॉफ़ी विद करण सीजन 7’ (Koffee With Karan Season 7) का छठवां एपिसोड में बॉलीवुड के सबसे कूल भाई-बहन की जोड़ी आई थी. शो में बॉलीवुड की ब्रदर सिस्टर जोड़ी सोनम कपूर (Sonam Kapoor) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) काउच की शोभा बढ़ाई. शो में इस भाई-बहन की जोड़ी ने जहां एक दूसरे के कई सारे राज खोले वहीं पर दोनों ने अपने रिश्ते और करियर पर भी खुलकर बातें की हैं. हाल ही में शो में पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई ऐसे खुलासे किए जिसको जानने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं. जैसी कि आप जानते हैं अर्जुन इन दिनों मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं और उनके साथ रिश्ते को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. तो उन्होंने एक्ट्रेस से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए.

स्टार भाई-बहन अर्जुन कपूर और सोनम कपूर आहूजा हाल ही में, फेमस टॉक शो ‘कॉफ़ी विद करण 7’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाई दिए और दोनों ने कई विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। इस बीच अर्जुन ने अपनी लेडीलव मलाइका अरोड़ा के साथ अपने संबंधों के बारे में भी विस्तार से बात की. करण ने उनसे यह भी पूछा कि, क्या वह दोनों जल्द ही शादी करने की योजना बना रहे हैं. दरअसल, शो में बातचीत के दौरान करण जौहर ने अर्जुन से पूछा कि, ‘क्या मलाइका और उनके लिए जल्द ही शादी की घंटी बजने वाली है’.

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)


इसका जवाब देते हुए अर्जुन ने कहा कि, वह इस समय अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं. अभिनेता ने कहा, ”नहीं और ईमानदारी से, क्योंकि इस लॉकडाउन और कोविड के दो साल हो गए हैं और जो कुछ भी हुआ, उसके भी. मैं अपने करियर पर ध्यान देना चाहता था. मैं देखना चाहता हूं कि, मैं कहां जा रहा हूं और मैं बहुत यथार्थवादी व्यक्ति हूं. ऐसा नहीं है कि, मुझे कुछ छिपाने की जरूरत है, मैं यहां बैठकर शरमा नहीं रहा हूं. मैं वास्तव में प्रोफेशनल रूप से थोड़ा और स्थिर होना चाहूंगा. मैं आर्थिक रूप से बात नहीं कर रहा हूं, बल्कि मैं इमोशनली रूप से बात कर रहा हूं. मैं ऐसा काम करना चाहूंगा, जिससे मुझे खुशी मिले, क्योंकि अगर मैं खुश हूं, तो मैं अपने पार्टनर को खुश कर सकता हूं. मैं एक खुशहाल जीवन जी सकता हूं और मुझे लगता है कि, मेरी बहुत सारी खुशी मेरे काम से आती है.’

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.