By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts Cookies Policy.
- Hindi
- Entertainment Hindi
- Koffee With Karan Season 7 Janhvi Kapoor And Sara Ali Khan Share Death Experience On Kedarnath Trip
Koffe With Karan: केदारनाथ में जान्हवी कपूर की इस जिद ने करवाया था मौत से सामना, सारा ने कहा 'लोगों ने नहीं की मदद'
Koffee With Karan: करण के शो में पहुंची सारा और जान्हवी ने जमकर की मस्ती, केदारनाथ के ट्रिप का अनुभव आपको कर देगा हैरान.
Janhvi Kapoor and Sara Ali Khan: जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) करण जौहर के कॉफी विद करण में आई थी, जहां पर उन्होंने जमकर मस्ती की है और इसकी झलक आपने प्रोमो में देख ही लेगी. लेकिन जब आप पूरा एपिसोड देखेंगे तो आप समझ पाएंगे कि ये एक्ट्रेस सच में अच्छी दोस्त हैं और साथ ही दोनों ने करण के काउच पर अपनी नीजि जिंदगी के बारे में खुलकर बातें की. साथ ही दोनों ने वो किस्सा साझा किया जब वो केदरनाथ पहुंची थी और वहां पर उका मौत से सामना हुआ था.
करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण में पहुंचीं सारा और जाह्नवी ने अपनी केदरनाथ ट्रिप के बारे में बताया कि ये ट्रिप उन्हें हमेशा याद रहेगी क्योंकि इस दौरान उनका सामना मौत से हुआ था और ये सुनकर करण जौहर भी थोड़े हैरान हो गए. दरअलसल जान्हवी और सारा भैरवनाथ जा रहे थे और इस दौरान जान्हवी के मन में ख्याल आया कि क्यों ना क्यों आम रास्ते को छोड़कर छोड़कर चट्टानों की तरफ से जाए और उनकी इस बात पर सारा तैयार हो गई.
सारा ने बताया कि 85 फीट की ढलान पर दोोनं ने चढ़ाई शुरू कर दी लेकिन कुछ देर के बाद हम दोनों के हाथ फिसलने लगे और चट्टानें टूट कर गिरने लगी ये देखकर सारा औऱ जान्हवी बहुत घबरा गई औऱ दौरान उन्होंने वहां से गुजर रहे लोगों से मदद मांगी लेकिन हर कोई उनके साथ सेल्फी लेकर वापस चला जा रहा था. ऐसे में करीब 30 मिनट तक ऐसे ही लटके रहने के बाद जान्हवी के मैनेजर ने उन दोनों को आपतकाल सेवा बुलाकर निकाला.
Also Read:
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. India.Com पर विस्तार से पढ़ें Entertainment Hindi की और अन्य ताजा-तरीन खबरें